Mangal Rahu Yog 2025: मंगल-राहु के अंगारक योग बनाने से इन 3 राशियों की बढ़ी मुश्किलें, 7 दिसंबर तक रहें सावधान

Angarak Yog 2025: मंगल ग्रह 27 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं. मंगल ग्रह मकर राशि में मौजूद राहु पर दृष्टि डाल रहे हैं. मंगल और राहु ग्रह अंगारक योग बना रहे हैं. इन दोनों के अंगारक योग के बनने से 3 राशि के जातकों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ेगा. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

MANGAL-RAHU

Photo Credit- News24GFX

Mangal Rahu Angarak Yog 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल ने 27 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश किया था. मंगल राहु पर दृष्टि डाल रहे हैं. ऐसे में अंगारक योग का निर्माण हो रहा है. मंगल और राहु इस योग का निर्माण कर रहे हैं जो कई राशियों के लिए अशुभ रहने वाला है. इस योग से 3 राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा. ज्योतिष में अंगारक योग को अशुभ माना जाता है. इन 3 राशि जातकों को अशुभ परिणाम झेलने पड़ेंगे. यह अंगारक योग 7 दिसंबर तक रहेगा. तब तक तीन राशियों को सावधान रहना होगा. चलिए आपको इन राशियों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

कर्क राशि

विज्ञापन

मंगल और राहु ग्रह के अंगारक योग बनाने से कर्क राशि वालों को अशुभ परिणाम झेलने पड़ेगे. आपके बोलने के अंदाज से आपके काम बिगड़ सकते हैं इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें. किसी फैसले को लेने में जल्दबाजी बिल्कुल न करें. सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए समय मुश्किल भरा रहने वाला है. गुस्सा आपकी वाणी को कठोर बना सकता है इससे आपको नुकसान होगा. आप संयम रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं इससे चोट लग सकती है. अपना ध्यान रखें.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए अंगारक योग सही नहीं होगा. इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. करियर में मुश्किलें आ सकती हैं. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. आप खर्चों को कम करें और सावधान रहें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ