हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mangal Gochar Rashifal: 12 अगस्त से इन 5 राशियों की किस्मत लेगी करवट, मंगल हो सकते हैं मेहरबान; दिलाएंगे सफलता और धन

Mangal Gochar Rashifal: ग्रहों के सेनापति मंगल 12 अगस्त को आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिससे 5 राशियों के लिए करियर, बिजनेस, धन, प्रॉपर्टी और सफलता के नए अवसर बन सकते हैं. इस मंगल गोचर से जातकों के नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और रुके कामों को गति मिलने के भी मजबूत संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Mangal Gochar Rashifal: वैदिक ज्योतिष में मंगल एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रह हैं. वे ग्रहों से सेनापति हैं, जो साहस, ऊर्जा, पराक्रम, भूमि, तकनीकी कौशल, नेतृत्व क्षमता और निर्णय शक्ति के कारक और स्वामी ग्रह हैं. यही कारण है न केवल मंगल का राशि परिवर्तन बल्कि उनका नक्षत्र गोचर भी विशेष महत्व रखता है. मंगल जब नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसका प्रभाव करियर, बिजनेस, जॉब, प्रॉपर्टी, वाहन, प्रतियोगी परीक्षा, निवेश, कोर्ट-कचहरी, साहस, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास जैसे कई क्षेत्रों पर काफी गहराई से पड़ता है. यह देखा गया है कि अनुकूल और शुभ स्थिति में मंगल गोचर नए अवसर, तेज निर्णय क्षमता, रुके कामों में गति, आर्थिक प्रगति और सफलता के योग बनाते हैं. केवल इतना ही नहीं, कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता और लक्ष्य हासिल करने का उत्साह भी बढ़ाते हैं.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 अगस्त, 2026 को मंगल ग्रह मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि यह नक्षत्र काफी विशेष है, जो भगवान शिव के रुद्र स्वरूप से जुड़ा है. मंगल का इस नक्षत्र में गोचर जातकों के लिए नेतृत्व क्षमता, जोखिम उठाने का आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा में जीत और रुके हुए कार्यों को गति मिलने के भी योग बना सकता है. साथ ही, रियलिटी एस्टेट सहित डिफेंस, पुलिस, खेल, स्टार्टअप और टेक्निकल क्षेत्रों में सफलता के अवसर बढ़ सकते हैं. यूं तो मंगल के इस नक्षत्र गोचर का असर सभी राशियों पर व्यापक रूप से पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह मंगल गोचर काफी फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें मंगल मेहरबान हो सकते हैं और सफलता और धन के योग बना सकते हैं?

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी

विज्ञापन

मंगल गोचर मेष राशिफल

मंगल का यह नक्षत्र गोचर मेष राशि के जातकों के लिए नई शुरुआत का संकेत साबित हो सकता है. करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी लीडरशिप लोगों को प्रभावित करेगी. सीनियर आपके काम पर भरोसा जता सकते हैं. किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में नई डील फाइनल होने के योग हैं. प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है. इनकम बढ़ाने का नया रास्ता भी खुल सकता है. लव रिलेशनशिप में भरोसा पहले से मजबूत होगा. लाइफ पार्टनर का सहयोग हर कदम पर मिलेगा. फैमिली का माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा.

मंगल गोचर मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लिए मंगल का गोचर फैसले लेने की क्षमता मजबूत करने के योग बना रहा है. लंबे समय से अटका काम पूरा होने के संकेत हैं. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जॉब बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को बेहतर ऑफर मिल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी प्लानिंग सफल रहेगी. बिजनेस में नई स्ट्रैटेजी अच्छा फायदा दे सकती है. टेक्नोलॉजी, मीडिया और स्टार्टअप से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. किसी पुराने संपर्क से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है. इनकम में सुधार के संकेत हैं. फैमिली में खुशी का माहौल रहेगा. लव रिलेशनशिप में खुलकर बातचीत होगी. कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और उसका असर आपके हर काम में दिखाई देगा.

विज्ञापन

मंगल गोचर सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर सफलता की नई दिशा खोलने वाला सिद्ध हो सकता है. रुका हुआ काम तेजी से आगे बढ़ सकता है. करियर में प्रमोशन या नई पहचान मिलने के योग हैं. वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत की खुलकर तारीफ हो सकती है. बिजनेस में विस्तार की योजना सफल हो सकती है. किसी नए निवेश पर विचार आगे बढ़ सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. कोर्ट-कचहरी या सरकारी मामले में राहत मिल सकती है. फैमिली के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. लाइफ पार्टनर का साथ मनोबल बढ़ाएगा. लव रिलेशनशिप में भविष्य को लेकर सकारात्मक बातचीत हो सकती है. सामाजिक सम्मान भी बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Dirty Clothes Dream Meaning: सपने में खुद को गंदे कपड़े में देखना किस बात का संकेत, शुभ है या अशुभ? जानिए स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

मंगल गोचर वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लिए मंगल का नक्षत्र गोचर काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है. आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने के योग हैं. करियर में नई जिम्मेदारी आपको आगे बढ़ा सकती है. वर्क प्लेस पर विरोधी भी आपकी क्षमता मान सकते हैं. बिजनेस में रुका हुआ पेमेंट मिलने से राहत मिलेगी. नई पार्टनरशिप बनने की संभावना है. प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है. खेल, पुलिस, डिफेंस और टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय खास रह सकता है. फैमिली का पूरा सहयोग मिलेगा. लव रिलेशनशिप में भरोसा और समझ बढ़ेगी. हेल्थ पहले से बेहतर रह सकती है. आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा.

मंगल गोचर मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए यह प्लानेट ट्रांजिट मेहनत का बेहतर फल दिलाने वाला हो सकता है. लंबे समय से जिस मौके का इंतजार था, वह मिल सकता है. करियर में ग्रोथ के मजबूत संकेत हैं. वर्क प्लेस पर आपकी प्रोफेशनल इमेज और मजबूत होगी. बिजनेस में नए क्लाइंट जुड़ सकते हैं. इनकम बढ़ाने वाला नया सोर्स भी मिल सकता है. बैंक, फाइनेंस या सरकारी काम में राहत मिलने की संभावना है. स्टूडेंट्स को इंटरव्यू और कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफलता के संकेत हैं. फैमिली में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे. भविष्य की प्लानिंग पर काम शुरू करना फायदेमंद साबित हो सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में दिखें अगर ये 3 चीजें, तो जल्द मिलते हैं अपार धन और सफलता के योग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola