Mangal Gochar 2026: चंद्रमा के नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, फरवरी के महीने में इन 4 राशियों पर होगी पैसों की बारिश!

Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. मंगल के नक्षत्र परिवर्तन करने से कई राशियों को लाभ मिलेगा. मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशियों को तगड़ा फायदा होगा. आइये इन 4 लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

Mangal Gochar 2026

Photo Credit- News24GFX

Mangal Gochar 2026: मंगल का गोचर चंद्रमा के नक्षत्र में होगा. यह गोचर जनवरी के अंत में होगा इससे कई राशियों को जनवरी के अंतिम दिनों और फरवरी के महीने में खास लाभ मिलेगा. मंगल ग्रह 29 जनवरी 2026, दिन गुरुवार की रात कोक 12 बजकर 46 मिनट पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह 15 फरवरी तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. इस समय तक कई राशियों को इसके प्रभाव का लाभ मिलेगा. मंगल के इन नक्षत्र गोचर से किन चार राशियों को लाभ होगा चलिए इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि के लोगों के लिए मंगल का श्रवण नक्षत्र में गोचर करना शुभ साबित होगा. आप जीवन में तरक्की कर सकेंगे और नौकरी में चल रही परेशानियों का अंत होगा. आपको आर्थिक हानि नहीं होगी और साहस में वृद्धि होगी. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी.

कर्क राशि

विज्ञापन

कर्क राशि के लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी होगा. कर्क राशि वालों को धन लाभ होगा. आप व्यापार में तरक्की करेंगे और कोई बड़ी डील फाइनल होगी. कार्यस्थल पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपको मित्रों से मदद मिलेगी. आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि

श्रवण नक्षत्र में मंगल ग्रह का प्रवेश करना सिंह राशि के लिए अच्छा होगा. आपकी पुरानी सेहत संबंधी परेशानियां दूर होंगी और उधार चुका पाएंगे. आपको मेहनत का फल मिलेगा. तनाव दूर होगा इसके साथ ही आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आप बड़े फैसले ले सकेंगे. सिंह राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको तगड़ा धनलाभ मिलेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों को लाभ मिलेगा. आपको इसके प्रभाव से अच्छे परिणाम मिलेंगे. आय में वृद्धि होगी और यात्रा के योग बनेंगे. नौकरी से जुड़ी कोई समस्या है तो वह दूर होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ