Makar Sankranti 2026: राशि के अनुसार करें मकर संक्रांति पर दान, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का दिन दान-पुण्य के लिए महत्वपूर्ण होता है. आप मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार दान करते हैं तो इससे आपको और अधिक लाभ मिलता है. मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान और सूर्य को अर्घ्य देने की विधि के बारे में जानते हैं.

Makar Sankranti 2026

Photo Credit- News24GFX

Makar Sankranti 2026: सूर्य देव 14 जनवरी को गोचर करने वाले हैं. सूर्य का यह गोचर धनु राशि से मकर राशि में होगा. इसी वजह से इसे मकर संक्रांति कहते हैं. मकर संक्रांति पर सूर्य देव दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं. मकर संक्रांति पर दान पुण्य करने का महत्व होता है. इस दिन सूर्य को अर्घ्य देना महत्वपूर्ण होता है. आपको सूर्य को अर्घ्य देने की सही विधि और राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

सूर्य को अर्घ्य देने की विधि

आप मकर संक्रांति पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और लाल रंग के कपड़े धारण करें. तांबे के लोटे में जल लें और इसमें लाल फूल, कुमकुम, अक्षत डालें. छत या खुले स्थान पर जाएं और पूर्व दिशा में सूर्य की ओर मुख करके खड़े हो जाएं. दोनों हाथों से लोटा पकड़ें और इसे सिर के ऊपर ले जाकर धीरे-धीरे जल नीचे चढ़ाएं. आप सूर्य को अर्घ्य देते समय सूर्य के मंत्रों का जाप करें.

विज्ञापन

मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान

मेष राशि – मेष राशि के लोगों को गुड़ का दान करना चाहिए. गुड़ का दान करने से कुंडली में कमजोर ग्रह मजबूत होंगे और आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि – वृषभ राशि के लोग चावल का दान करें. आप चावल का दान करेंगे तो इससे आपक व्यापार में लाभ मिलेगा. इससे जीवन में खुशियों का आगमन होगा.

मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को मूंग की दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए. खिचड़ी का दान करने से आपको शुभ समाचार मिलेगा. गाय को हरा चारा खिलाएं.

विज्ञापन

कर्क राशि – कर्क राशि वाले लोग चावल, मिश्री और तिल का दान करें. इसका दान करने से कर्क राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी.

कन्या राशि – कन्या राशि के लोग गाय को हरा चारा खिलाएं. इसके साथ ही मूंग की दाल की खिचड़ी बनाकर दान करें. इससे धन-धान्य की प्राप्ति होगी.

विज्ञापन

तुला राशि – तुला राशि के लोग सफेद कपड़े का दान करें. आप किसी जरूरतमंद को कंबल और चीना दान करें. इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी.

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वाले लोग गुड़ और तिल का दान करें, गुड़ और तिल का दान करने से आपको धन की प्राप्ति होगी. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे.

विज्ञापन

धनु राशि – धनु राशि के लोग मकर संक्रांति के अवसर पर केसर का दान करें. केसर का दान करने से आपको कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी. इससे मान-सम्मान बढ़ेगा.

मकर राशि – मकर राशि के जातक तेल और तिल का दान करें. तेल और तिल का दान करने से आपके जीवन में शुभता आएगी. इससे आपको बहुत फायदा होगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि – कुंभ राशि वाले लोग गरीबों और अपंग लोगों को भोजन कराएं. इस उपाय को करने से आपको लाभ होगा. आपकी आय में वृद्धि होगी.

मीन राशि – मीन राशि के लोग मकर संक्रांति पर रेशमी कपड़े, तिल और चने की दाल का दान करें. इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी. आप राशि के अनुसार, इन चीजों का दान कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ