Mangal Gochar 2025: अप्रैल के मध्य में मंगल गोचर से इन 3 राशियों को होगा लाभ, बनेंगे बिगड़े काम!

Mangal Gochar 2025: मंगल देव अप्रैल के मध्य में नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस बार वो शनि के नक्षत्र पुष्य के प्रथम पद में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनके ऊपर मंगल गोचर का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

mangal-gochar-2025-rashifal

Mangal Gochar 2025: ज्योतिष में मंगल को साहस, भूमि, पराक्रम, ऊर्जा, रक्त, सेना, भाई और युद्ध आदि का कारक माना जाता है। जब भी मंगल की चाल में बदलाव होता है तो उसका प्रभाव व्यक्ति के इन पहलुओं पर सबसे पहले पड़ता है। इसके अलावा व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, सेहत, करियर और लव लाइफ पर भी मंगल गोचर का प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 6 बजकर 32 मिनट पर मंगल देव पुष्य नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करेंगे। ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को 27 नक्षत्रों का राजा माना जाता है जिसके स्वामी कर्मफल शनि देव हैं। चलिए जानते हैं अप्रैल के मध्य में मंगल गोचर के शुभ प्रभाव के कारण किन तीन राशियों का भाग्य चमक सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के ऊपर मंगल गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। अप्रैल के मध्य में दुकानदार कार खरीद सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों की इनकम अगले दो से तीन महीने में बढ़ सकती है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कपल के बीच चल रहे मनमुटाव खत्म होंगे और रिश्ते में सुधार होगा। उम्रदराज जातक यदि नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो स्थिति में सुधार होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

कर्क के अलावा वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर भी मंगल गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। करियर को लेकर चल रही टेंशन खत्म होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के कारण जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। नौकरी कर रहे जातकों की जन्म कुंडली में प्रमोशन का योग है। नई पार्टनरशिप से बिजनेसमैन को धन लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और उम्रदराज जातकों की सेहत में सुधार होगा। कपल के बीच परेशानियां चल रही हैं तो स्थिति सामान्य होगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे।

विज्ञापन

धनु राशि

मंगल गोचर का शुभ प्रभाव धनु राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े जातकों को करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। बिजनेस में नए पार्टनर जोड़ना सही रहेगा। किसी बड़ी कंपनी में निवेश करना इस वक्त कारोबारियों के लिए लाभदायक रहेगा। कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। बड़े भाई या बहन का रिश्ता तय हो सकता है। जिन लोगों की आयु 60 से अधिक है उन्हें मौसमी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ