Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल ने किया स्वराशि में गोचर, इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह आज अपनी स्वराशि में गोचर कर गए हैं. मंगल ग्रह का स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करना कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. मंगल के गोचर से इन 4 राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

Mangal Gochar 2025

Mangal Gochar 2025: आज ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह ने स्वराशि वृश्चिक राशि में गोचर किया है. मंगल का स्वराशि में गोचर करना कई राशि के जातकों के लिए शुभ है. मंगल का यह ग्रह गोचर आज 27 अक्टूबर की शाम को 3 बजकर 53 मिनट पर हुआ है. मंगल के गोचर की यह ज्योतिषीय घटना काफी महत्वपूर्ण है. मंगल का स्वराशि में गोचर कई राशियों के लिए शुभ है. इन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और साथ ही सुख-समृद्धि का वरदान मिलेगा. चलिए आपको मंगल गोचर से किन राशियों को लाभ होगा इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

मंगल का स्वराशि में गोचर इनके लिए लाभकारी

कर्क राशि

विज्ञापन

मंगल ग्रह का कर्क राशि के पांचवे भाव में गोचर हुआ है. कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर सकारात्मक होगा. आपके जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को अच्छा समाचार मिल सकता है. आर्थिक मामलों में भी आपका समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के तृतीय भाव में मंगल का गोचर हुआ है. यह गोचर कन्या राशि वालों के लिए शुभ है. आपको नौकरी में लाभ मिलेगा और कार्यस्थल पर आपके पक्ष में परिवर्तन होगा. आपको प्रमोशन मिल सकता है. मंगल गोचर के प्रभाव से आपको धन लाभ हो सकता है.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों के एकादश भाव में मंगल का गोचर हुआ है. मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर लाभकारी होगा. आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक मामलों में आपके लिए अच्छा समय रहेगा. आपके पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ है. मंगल के गोचर करने से आपको धन लाभ हो सकता है. आपको उधार दिया हुआ पुराना पैसा वापस मिल सकता है. करियर के मामले में आपके लिए समय अच्छा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ