Mangal Gochar 2024: मंगल गोचर बनाएगा इन 3 राशियों को धनवान! 18 माह बाद पलटेगी किस्मत

Mangal Gochar 2024: मंगल देव अक्टूबर माह में करीब 18 माह बाद अपनी नीच राशि में गोचर करेंगे। वैसे तो कई ग्रह नीच राशि में शुभ की जगह अशुभ फल प्रदान करते हैं। लेकिन इस बार मंगल का ये गोचर कुछ राशियों के लोगों के लिए लकी रहेगा। आइए जानते हैं वो खुशनसीब राशियां कौन-सी हैं, जिनकी कुंडली में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

Mangal Nakshatra Gochar 2024

मंगल गोचर 2024

Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव को एक विशेष स्थान प्रदान दिया गया है। मंगल देव भूमि, साहस, रक्त, शक्ति, उत्तेजना और ऊर्जा के कारक ग्रह हैं। इसलिए जब भी मंगल देव की चाल बदलती है, तो उसका असर लव लाइफ के साथ-साथ साधकों के कामकाज और करियर पर भी पड़ता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, 26 अगस्त 2024 के दिन मंगल देव ने बुध की राशि मिथुन में गोचर किया था। जहां पर वह अगले माह 20 अक्टूबर 2024 तक रहेंगे। 20 अक्टूबर 2024, दिन रविवार को दोपहर 02:46 मिनट पर मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क को मंगल की नीच राशि माना जाता है। मंगल अपनी नीच राशि में करीब 18 माह बाद गोचर करने वाले हैं।

विज्ञापन

वैसे तो कई ग्रहों का उनकी नीच राशि में गोचर करने से जातकों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लेकिन इस बार मंगल के उसकी नीच राशि कर्क में प्रवेश करने से कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ होगा। आज हम आपको पंचांग की गणना की मदद से उन्हीं तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए मंगल का उसकी नीच राशि में प्रवेश करना वरदान साबित हो सकता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवन में तरक्की पाने के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उनका बॉस नए प्रॉजेक्‍ट में काम करने का मौका देगा, जिससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। वृषभ राशि के लोगों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी जल्द सुनने को मिल सकता है। इसके अलावा सेहत में भी सुधार होने की संभावना है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क मंगल की नीच राशि है। मंगल गोचर से इस राशि के लोगों को विभिन्न स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। आय में अकस्मात वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। नौकरीपेशा जातकों का कलीग संग चल रहा विवाद समाप्त होगा। इसके अलावा बॉस आपके काम से खुश भी हो सकते हैं। कारोबारियों को भी पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को प्रतिस्पर्धी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

तुला राशि

मंगल का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए भी अच्छा रह सकता है। जो लोग खुद का बिजनेस करना चाहते हैं, उन्हें परिवारवालों और पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसके अलावा रिश्तेदारों संग खराब संबंधों में भी सुधार आने की संभावना है। आने वाले समय में व्यापार में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। दुकानदारों के इनकम के स्रोत में बढ़ोतरी होगी। पार्टनरशिप में काम कर रहे जातकों को धन की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ