Mangal Budh Yuti Rashifal: संवरेगा इन 3 राशियों का जीवन, हर काम में होगा लाभ, मंगल-बुध की युति बरसाएगी धन

Mangal Budh Yuti 2026 Rashifal: नए साल में 16-17 जनवरी को मंगल-बुध की युति मकर राशि में बन रही है. इस युति से 3 राशियों के करियर में नए अवसर और धन में बढ़ोतरी होगी. जानिए कौन-सी 3 राशियां इस शुभ संयोग से खास लाभ पाएंगी और क्या आपकी राशि भी इसमें शामिल है?

mangal-budh-yuti

Mangal Budh Yuti 2026 Rashifal: अपने गोचर के दौरान सभी ग्रह एक-दूसरे से कभी-न-कभी शुभ योग-संयोग, युति और दृष्टि संबंध अवश्य बनाते हैं, जिसका राशियों पर बेहद गहरा असर होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 जनवरी, 2026 जहां ग्रहों के सेनापति मंगल सुबह 04:36 AM बजे धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं उसके अगले दिन यानी 17 जनवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध भी मकर में गोचर करेंगे. यूं तो शनि की राशि मकर में में मंगल और बुध का मिलन बेहद फलदायी नहीं है और यह एक ग्रह-युद्ध की स्थिति है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि इन दोनों ग्रहों की युति 3 राशियों के अच्छा-खासा लाभ देने के योग दर्शा रही है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

इस समय मेष राशि के जातकों के लिए मंगल-बुध युति विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रही है. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी और नई जिम्मेदारियां भी हाथ लग सकती हैं. आर्थिक दृष्टि से भी लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे. पुराने कर्ज और परेशानियां हल होंगी और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. परिवार में सौहार्द बढ़ेगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. इस समय अपने महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें, सफलता निश्चित है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह युति खासतौर पर धन और करियर के मामले में शुभ परिणाम दे रही है. नौकरी में पदोन्नति या काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में नए सौदे लाभकारी साबित होंगे. मानसिक तनाव कम होगा और आपके विचारों में स्पष्टता आएगी. शिक्षा या किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवन में संतुलन बना रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर मंगल-बुध युति का विशेष प्रभाव दिखाई दे रहा है. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और आर्थिक लाभ दोनों संभव हैं. निवेश और साझेदारी के मामलों में लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. साथ ही, आपकी संचार क्षमता और नेटवर्किंग कौशल भी मजबूत होंगे, जिससे नए अवसर उत्पन्न होंगे. इस समय किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करना शुभ रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ