Lucky Zodiac Signs: मकर संक्रांति के बाद इन 3 राशियों के हर शौक होंगे पूरे, शुक्र-शनि के लाभ दृष्टि योग से बरसेगा धन

Lucky Zodiac Signs: मकर संक्रांति के बाद शुक्र–शनि का लाभ दृष्टि योग बन रहा है, जो 3 राशियों के लिए खास तौर पर सौभाग्य के द्वार खोलने वाला माना जा रहा है. यह योग इन 3 राशियों के जातकों के लिए यह समय अपने शौक, लक्ष्य और आर्थिक योजनाओं को पूरा करने का सुनहरा अवसर बन सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

laabh-drishti-yog

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष में लाभ दृष्टि योग, जिसे अंग्रेजीमें सेक्सटाइल ऐस्पेक्ट कहते हैं, बहफ महत्वपूर्ण और शुभ माना गया है, क्योंकि यह ग्रहों के बीच सहयोग, अवसर और सहज प्रगति को दर्शाता है. यह योग तब बनता है, जब कोई दो ग्रह 60 डिग्री (60°) की दूरी पर स्थित होते हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि इस योग की एक सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें ग्रह एक-दूसरे की ऊर्जा को सहजता से सपोर्ट करते हैं. उनका टकराव नहीं होता है और दोनों ग्रह मिलकर फल देने की कोशिश करते हैं

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, मकर संक्राति के बाद 15 जनवरी, 2026 को दिन में 11 बजकर 46 मिनट से शुक्र और शनि ग्रह एक-दूसरे से 60° की दूरी पर अवस्थित होकर लाभ दृष्टि योग का निर्माण करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में, इस योग को अवसर देने वाला योग कहा गया है, लेकिन उन्हें पाने के लिए व्यक्ति को प्रयास करना होता है. शुक्र-शनि के लाभ दृष्टि योग से किन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ होने के योग बन रहे हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह समय इच्छाओं की पूर्ति का संकेत दे रहा है. रुके हुए शौक और योजनाएं दोबारा गति पकड़ेंगी. धन से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे सुलझने लगेंगी. मेहनत का फल अब साफ दिखाई देगा. कामकाज में स्थिरता आएगी और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा. जीवनशैली को बेहतर बनाने के अवसर मिलेंगे. घर या वाहन से जुड़ा कोई सपना भी इस दौरान पूरा हो सकता है. धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय आपको लंबे समय तक लाभ देंगे.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शुक्र-शनि का यह योग बेहद अनुकूल रहेगा. करियर में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन उनके साथ सम्मान और लाभ भी मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश या बचत से जुड़े फैसले फायदेमंद रह सकते हैं. लंबे समय से जो लक्ष्य तय किए थे, अब उनके पूरे होने के संकेत मिलेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी. वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलने के योग हैं. कामकाज में आपकी गंभीरता और अनुशासन आपको दूसरों से आगे रखेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह योग सपनों को जमीन पर उतारने वाला साबित हो सकता है. नए अवसर सामने आएंगे. मेहनत और धैर्य दोनों का पूरा फल मिलेगा. धन आगमन के योग बनेंगे. रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी. दोस्तों और सहयोगियों से लाभ होगा. भविष्य को लेकर जो असमंजस था, वह धीरे-धीरे दूर होने लगेगा. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है. आत्मविश्वास के साथ उठाया गया हर कदम आपको सही दिशा में आगे बढ़ाएगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ