Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा के दिन सभी दोषों से मुक्ति पाने के लिए गाय को खिलाएं यह चमत्कारी चीज

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा के दिन गौ माता की सेवा करना बेहद ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन कुछ चीजें खिलाने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही अपनी कृपा बनाए रखते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि माघी पूर्णिमा के दिन गाय को क्या-क्या खिलाने चाहिए।

Magh Purnima 2024
विज्ञापन

Magh Purnima 2024: हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का महत्व बहुत अधिक है। माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि माघी पूर्णिमा के दिन जो लोग दान-स्नान के साथ हवन तर्पण करते हैं उन्हें भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही उनकी सारी मनोकामना भी पूर्ण होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के माधव रूप की पूजा की जाती है। जो लोग माधव रूप की पूजा करते हैं उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होती है।

मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन गौ माता को खाना खिलाना बेहद ही शुभ और उत्तम माना गया है। जो लोग माघ पूर्णिमा के दिन गाय माता को कुछ खिलाते हैं उन पर मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। साथ ही उनके घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि माघ पूर्णिमा के दिन गाय को क्या-क्या खिलाना चाहिए।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल में 12 मास होते हैं और 12 मास में सबसे उत्तम 4 मास को माना गया है। 4 मास इस प्रकार है- वैशाख, सावन, कार्तिक और माघ। माघ में पड़ने वाला पूर्णिमा का व्रत बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है। बता दें कि साल 2024 में पूर्णिमा व्रत 24 फरवरी यानी 3 दिन बाद है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन जिस तरह दान-स्नान का महत्व होता है ठीक उसी प्रकार गौ की सेवा भी खास माना गया है। क्योंकि हिंदू धर्म में गाय को माता का रूप माना गया है। कहा जाता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवता वास करते हैं। माघ पूर्णिमा के दिन गाय की सेवा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

माघ पूर्णिमा के दिन खिलाएं ये चीज

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन गौ माता को रोटी और गुड़ जरूर खिलाना चाहिए। साथ ही गाय माता को हरा चारा भी अवश्य खिलाएं। मान्यता है कि गाय को हरा चारा या रोटी गुड़ खिलाने से कुंडली में बुध देव मजबूत होते हैं। यानी जिन लोगों की कुंडली में बुध देव कमजोर हैं या कुंडली में बुध दोष है तो उन्हें गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से सभी तरह के दोष से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन

वहीं जो लोग पूर्णिमा के दिन गाय माता को तिल के लड्डू खिलाते हैं तो उनसे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। बता दें कि तिल के लड्डू खिलाने से घर में सुख-शांति के साथ समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही घर से सभी प्रकार के नकारात्मक ऊर्जाएं नष्ट हो जाती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ