Lucky Zodiac Signs: शुक्र-वरुण ने बनाया शुभ पंचांक योग, चमकेगी इन 3 राशियों किस्मत, भोग-विलास में बीतेंगे दिन

Lucky Zodiac Signs: बुधवार रात 09:37 बजे से शुक्र-वरुण का 72° का शुभ पंचांक योग बन रहा है, जो बिगड़े काम बनाकर अचानक धन लाभ और सुख-समृद्धि दिला सकता है. आइए जानते हैं, कौन-सी 3 राशियां इस समय अपनी किस्मत चमकते और भोग-विलास भरे दिन का अनुभव करेंगी, इसके लिए पढ़ें पूरा राशिफल।

panchank-yog

Lucky Zodiac Signs: द्रिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 7 जनवरी की रात में 09:37 PM बजे शुक्र और वरुण ग्रह एक-दूसरे से 72° की कोणीय दूरी पर स्थित हैं. ज्योतिष शास्त्र में इस कोणीय स्थिति को ‘पंचांक योग’ कहा गया है, जो एक बेहद शुभ कोणीय योग है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि इस योग में ग्रहों की स्थिति सकारात्मक और संतुलित ऊर्जा का संकेत देती है. इसलिए इस योग की अवधि में बिगड़े काम भी बनने लगते हैं. अचानक धन लाभ से जीवन की सुख-सुविधाओं और भोग-विलास में बढ़ोतरी होती है. आइए जानते हैं, शुक्र-वरुण ने इस शुभ पंचांक योग से किन इन 3 राशियों किस्मत चमकेगी और इन राशियों के दिन भोग-विलास में बीतेंगे?

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है। करियर और व्यवसाय में अचानक सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। पुराने रुके हुए काम बनेंगे और नए अवसर हाथ लगेंगे। आपके निर्णय स्पष्ट और लाभकारी साबित होंगे, जिससे लंबे समय तक फायदा मिलेगा। सामाजिक और पेशेवर प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लोग आपके अनुभव और सलाह की कद्र करेंगे। परिवार में खुशहाली और घर में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा। धन लाभ के साथ भोग-विलास में वृद्धि होगी और आप अपने शौक पूरे करने में सक्षम होंगे।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह योग विशेष रूप से लाभकारी है। मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक कोई निवेश या कमाई का अवसर हाथ लगेगा। मानसिक स्पष्टता और आत्मविश्वास में वृद्धि से महत्वपूर्ण फैसले आसानी से होंगे। नए संपर्क और मित्रों से जीवन में सुखद अनुभव और सहयोग मिलेगा। दिनचर्या में आनंद और मन की शांति बनी रहेगी। परिवार और सामाजिक जीवन में आप प्रसन्न रहेंगे।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लिए यह समय सुखद परिणाम लेकर आएगा। पुराने झमेले और परेशानियां खत्म होंगी। नौकरी या व्यापार में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपके प्रयासों का फल तुरंत दिखाई देगा, जिससे आत्मसंतोष और उत्साह बढ़ेगा। नई योजनाओं और परियोजनाओं में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। घर-परिवार और स्वास्थ्य में संतुलन बना रहेगा। धन लाभ और भोग-विलास में वृद्धि से जीवन में सहजता और आनंद का अनुभव होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ