Lucky Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, शिक्षा, व्यापार और लेखन का कारक ग्रह माना जाता है. बुध ग्रह 2026 में गोचर कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं. ऐसे में शनि की राशि में बुध का प्रवेश करना कई राशियों के लिए शुभ होगा. बुध के गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव होगा. बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से 3 रााशियों को खास लाभ मिलने वाला है. चलिए आपको इन लकी राशियों के बारे में बताते हैं.
बुध गोचर 2026
बुध ग्रह 17 जनवरी 2026, दिन शनिवार को मकर राशि में प्रवेश करेंगे. बुध ग्रह का यह गोचर 17 जनवरी की सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर होगा. बुध गोचर से राशियों की बातचीत की शैली पर प्रभाव होगा. इसके साथ ही आपको मेहनत का फल मिलेगा. करियर और कारोबार में तरक्की होगी.
मेष राशि
बुध का गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ होगा. बुध ग्रह मेष राशि के कर्म भाव में गोचर करेंगे इससे व्यापार और कारोबार में लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी. आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर बहुत ही अच्छा होगा. वृषभ राशि के भाग्य स्थान में बुध का गोचर होगा. इससे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आपके लिए समय अच्छा होगा और पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको फायदा मिलेगा. आप धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.
मीन राशि
बुध ग्रह का मकर में गोचर मीन वालों के लिए अच्छा होगा. इससे आपकी कमाई बढ़ेगी और करियर-कारोबार में तरक्की मिलेगी. आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोत्तरी होगी. करियर और पढ़ाई के लिए समय अच्छा होगा. आपको निवेश से लाभ मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।