Lucky Zodiac Signs: वृश्चिक राशि में बन रहा डबल राजयोग, सोने की तरह चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत

Lucky Zodiac Signs: इस समय वृश्चिक राशि में तीन ग्रह सूर्य, शुक्र और बुध विराजमान हैं. इन तीनों ग्रहों के वृश्चिर राशि में मौजूद होने से डबल राजयोग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में डलब राजयोग के प्रभाव से कई राशियों को अपार लाभ मिलेगा.

Lucky Zodiac Signs

Photo Credit- News24GFX

Budhaditya And Lakshmi Narayan Rajyog 2025: ग्रहों के गोचर और स्थिति से शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है जिसका प्रभाव लोगों पर पड़ता है. 6 दिसंबर 2025 को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं. वृश्चिक राशि में सूर्य और शुक्र भी मौजूद हैं. ऐसे में तीनों ग्रह की युति से दो राजयोग का निर्माण हो रहा है. वृश्चिक राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है. वृश्चिक राशि में तीनों ग्रह के होने से दो राजयोग बन रहे हैं इससे 3 राशियों का भाग्य उदय सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग बनना बेहद शुभ साबित होगा. इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपको करियर में सफलता मिलेगी और कार्यस्थल पर पहचान बनाने में सफलता मिलेगी. व्यापार करने वाले जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे. आपको अपार धनलाभ होगा और आप सेविंग भी कर सकेंगे. वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा है.

विज्ञापन

सिंह राशि

बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग सिंह राशि वालों की किस्मत चमका सकता है. आपको संपत्ति और वाहन का सुख मिल सकता है. व्यापार करने वालों को तगड़ा फायदा होगा. किसी बड़ी डील के होने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ जाएगा. करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे. मेहनत का फल मिलेगा. सिंह राशि वालों के अपने माता-पिता के साथ संबंंध मजबूत रहेंगे.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए भी बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभकारी रहेगा. यह समय आपके लिए शुभ सिद्ध होगा. आपको किस्मत का साथ मिलेगा. आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. आपको करियर में अचानक से सफलता मिल सकती है. आपको नए अवसर मिलेंगे. परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा. प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ