Lucky Zodiac Signs: रविवार 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिष के हिसाब से काफी खास रहने वाला है. आज सावन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. कामिका एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा. इसे मनोकामनाएं पूरी करने वाला माना जाता है. चातुर्मास का 15वां दिन भी है. साथ ही कृष्ण वासुदेव द्वादशी है. आज मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र का असर रहेगा. हर्षण योग की शुभता भी रहेगी. इसके साथ द्विपुष्कर योग बन रहा है. ये सभी संयोग शुभ माने जाते हैं. भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा के लिए भी दिन अच्छा है. रुके काम फिर से चल पड़ सकते हैं. कोई नया मौका भी मिल सकता है. ग्रहों की चाल भी कई पॉजिटिव संकेत दे रही है.
9 अगस्त 2026 के खास ग्रह योग
---विज्ञापन---
9 अगस्त को बुध ग्रह सूर्य के परिक्रमा पथ पर उत्तर दिशा की ओर गमन करेंगे. ज्योतिष में उत्तर दिशा को कुबेर से जोड़ा जाता है. इसलिए इसे धन लाभ के लिहाज से अच्छा संकेत माना जा रहा है. कर्क राशि में सूर्य, बुध और गुरु की युति से त्रिग्रही योग बना रहेगा. चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे. मंगल मिथुन में होंगे. शुक्र कन्या में रहेंगे. शनि मीन राशि में रहेंगे. राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित होंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इन ग्रह योगों का असर करियर, बिजनेस, इनकम और नए मौकों पर दिख सकता है. अटका हुआ काम आगे बढ़ सकता है. नई डील मिल सकती है. प्रमोशन या पहचान मिलने के चांस हैं. हालांकि असर सभी राशियों पर रहेगा. लेकिन 5 राशियों के लिए दिन ज्यादा फायदेमंद रह सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
---विज्ञापन---
9 अगस्त का वृषभ राशिफल
---विज्ञापन---
वृषभ राशि वालों के लिए आज 9 अगस्त का दिन एक्टिव और प्रोडक्टिव रह सकता है. चंद्रमा आपकी राशि में उच्च स्थिति में रहेंगे, जिससे कॉन्फिडेंस और मनोबल बढ़ेगा. जॉब में आपकी बात को गंभीरता से लिया जा सकता है और कोई जरूरी जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में नए क्लाइंट या किसी पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है. पैसों के मामले में राहत मिल सकती है, लेकिन अचानक खर्च भी सामने आ सकता है. लव रिलेशन में पार्टनर से खुलकर बात करने पर गलतफहमी दूर होगी. फैमिली और स्टूडेंट्स के लिए दिन सपोर्टिव रहेगा.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: क्या है आपके मूलांक का ‘डार्क साइड’, जानें सभी 9 अंकों के छिपे नकारात्मक गुण
---विज्ञापन---
9 अगस्त का कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन करियर के लिहाज से दिन खास रह सकता है. सूर्य, बुध और गुरु की युति से फैसला लेने और अपनी बात रखने का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. जॉब में प्रमोशन या नई रेस्पॉन्सिबिलिटी की चर्चा हो सकती है. बिजनेस में पुराना संपर्क नई डील का रास्ता खोल सकता है और इनकम बढ़ाने का मौका मिल सकता है. रुका हुआ पेमेंट मिलने से आर्थिक दबाव कम होगा. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य की किसी योजना पर बात आगे बढ़ सकती है. किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो जरूर आगे आएं, इससे मन को सुकून मिलेगा.
9 अगस्त का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज काम की रफ्तार तेज रहेगी. मंगल आपकी राशि में होने से एनर्जी और एक्शन लेने की क्षमता बढ़ेगी. वर्क प्लेस पर आपकी एक्टिवनेस सीनियर्स को प्रभावित कर सकती है. बिजनेस में तेज बातचीत से नया ऑर्डर या क्लाइंट मिल सकता है. इनकम बढ़ाने वाला कोई आइडिया अचानक काम आ सकता है, लेकिन जल्दबाजी में निवेश से बचें. लव रिलेशन में छोटी बात को तूल न दें और पार्टनर को पर्याप्त समय दें. नेटवर्किंग से मिली कोई जानकारी आगे चलकर आपके काम आ सकती है.
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में बंद दरवाजा देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
9 अगस्त का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज 9 आगत को कोई छिपा हुआ अवसर सामने आ सकता है. करियर में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे आपकी पहचान मजबूत करेगा. जॉब में टीम के किसी सदस्य की मदद या जानकारी आपके लिए उपयोगी रहेगी. बिजनेस में पुरानी बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है और रुका सौदा आगे बढ़ सकता है. पैसों के मामले में पुराने निवेश या बकाया रकम से राहत की उम्मीद बन सकती है. लव रिलेशन में पार्टनर की बात ध्यान से सुनें, इससे बॉन्डिंग बेहतर होगी. फैमिली में किसी की परेशानी में साथ देना आज आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा.
9 अगस्त का मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज मेहनत का रिजल्ट मिलने की शुरुआत हो सकती है. शनि आपकी राशि में होने से जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन पुराना काम फाइनल स्टेज तक पहुंच सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी लगातार मेहनत नोटिस की जा सकती है. जॉब बदलने का विचार है तो जल्दबाजी के बजाय नई जगह की पूरी जानकारी लें. बिजनेस में शॉर्टकट के बजाय लॉन्ग टर्म प्लान ज्यादा फायदा देगा. इनकम में सुधार किसी छोटे अवसर से शुरू हो सकता है. लव रिलेशन और फैमिली में भविष्य से जुड़े गंभीर फैसलों पर बातचीत हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Saas Bahu Numerology: सास-बहू के मूलांक बताएंगे घर में प्यार रहेगा या बढ़ेगी अनबन और कलह, जानें रिश्ते का तालमेल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.