Lucky Zodiac Signs: 30 जून से इन 5 राशियों को मिलेंगे नए अवसर, मेहनत से होगा अपार धन लाभ

Lucky Zodiac Signs: 30 जून 2026 को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, ब्रह्म और इन्द्र योग का शुभ संयोग बन रहा है. इससे 5 राशियों के लिए नए अवसर और धन लाभ के मजबूत संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Signs

Lucky Zodiac Signs: 30 जून को शुभ योगों के प्रभाव से 5 लकी राशियों के लिए नए अवसर और धन लाभ के योग बन रहे हैं.

Lucky Zodiac Signs: 30 जून, 2026 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन मंगलवार है. यह दिन भगवान हनुमान जी की आराधना के लिए उत्तम है. साथ ही इस दिन मंगल ग्रह की शांति के लिए भी उपाय किए जाते हैं. इस पूरे दिन केवल पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव व्याप्त रहेगा और साथ ही ब्रह्म और इन्द्र योग का भी सुयोग बन रहा है. आपको बता दें कि पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, जो बेहद शुभ ग्रहों में से एक हैं. जहां तक इस तारीख के ग्रह-गोचर की बात है, तो इस दिन चंद्रमा धनु नक्षत्र में विराजमान हैं और सूर्य के साथ 180 डिग्री का कोणीय योग बना रहे हैं. बाकी ग्रहों की स्थिति यथावत है यानी मंगल वृषभ, सूर्य मिथुन, बुध शुक्र और गुरु कर्क, केतु सिंह, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में बैठे हुए हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 30 जून के ज्योतिषीय योग-संयोग से 5 राशियों के जातकों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनको नए अवसर मिलेंगे और उनकी मेहनत उनको अपार धन लाभ करवा सकती है?

विज्ञापन

30 जून का मेष राशिफल

30 जून का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मेहनत का पूरा फल लेकर आ सकता है. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे. बिजनेस में नया क्लाइंट जुड़ सकता है. रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं. किसी पुराने संपर्क से बड़ा फायदा हो सकता है. परिवार का साथ मनोबल बढ़ाएगा. लव लाइफ में गलतफहमियां कम होंगी. स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है. सेहत सामान्य रहेगी. जल्दबाजी से बचेंगे तो दिन और बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

30 जून का मिथुन राशिफल

30 जून को मिथुन राशि के जातकों के लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल सकते हैं. नौकरी बदलने का विचार आगे बढ़ सकता है. इंटरव्यू या मीटिंग में अच्छा प्रभाव पड़ेगा. बिजनेस में नई डील मिलने की संभावना है. मेहनत का असर आय पर दिखने लगेगा. दोस्तों का सहयोग काम आएगा. घर में खुशी का माहौल रहेगा. पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा. किसी यात्रा से भी लाभ मिल सकता है. आत्मविश्वास बनाए रखें. सफलता आपके करीब रहेगी.

विज्ञापन

30 जून का कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए 30 जून को किस्मत और मेहनत दोनों उनका साथ दे सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है. नई इनकम का रास्ता बन सकता है. ऑफिस में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. बिजनेस बढ़ाने की योजना सफल हो सकती है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. किसी शुभ काम की शुरुआत हो सकती है. प्रेम संबंधों में भरोसा बढ़ेगा. स्टूडेंट्स का फोकस मजबूत रहेगा. धैर्य बनाए रखेंगे तो बड़ा फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

30 जून का कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए 30 जून का दिन प्रैक्टिकल फैसले फायदे का कारण बनेंगे. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. नई स्किल सीखने का लाभ मिलेगा. बिजनेस में मुनाफा बढ़ सकता है. निवेश से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. आपकी मेहनत लोगों की नजर में आएगी. दिन सकारात्मक रहेगा. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें.

30 जून का धनु राशिफल

30 जून का दिन धनु राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है. चंद्रमा का प्रभाव आत्मविश्वास बढ़ाएगा. करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. बिजनेस में अच्छी कमाई हो सकती है. रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा. सेहत भी आपका साथ देगी. मेहनत जारी रखेंगे तो धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ