Lucky Zodiac Signs: 22 अगस्त 2026 को सावन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन शनिवार है. साथ ही यह चातुर्मास का 29वां दिन है. इस दिन दशमी तिथि दोपहर 2:49 बजे तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन प्रीति योग भी बनेगा. शनिवार होने से भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा का खास महत्व रहेगा. ऐसे में अटके काम फिर से ट्रैक पर आ सकते हैं. नए मौके भी सामने आ सकते हैं. 22 अगस्त को ग्रहों की चाल भी काफी खास रहेगी.

22 अगस्त के ग्रह योग

22 अगस्त को शाम 7:24 बजे बुध ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में जाएंगे. इससे सूर्य और बुध की युति बनेगी, जिसे बुधादित्य राजयोग कहा जाता है. वहीं गुरु कर्क राशि में उच्च के रहेंगे. इससे हंस महापुरुष योग बन रहा है. जहां तक चंद्रमा की बात है, वे दिन के पहले हिस्से में वृश्चिक राशि में रहेंगे और दोपहर बाद धनु राशि में चले जाएंगे. मंगल मिथुन में, शुक्र कन्या में, शनि मीन में, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, ग्रहों की यह पूरी सेटिंग करियर, बिजनेस और इनकम के लिहाज से अहम हो सकती है. खासकर उन लोगों के लिए समय बेहतर रह सकता है, जो लंबे समय से किसी मौके का इंतजार कर रहे हैं. रिलेशनशिप के मामले में भी पॉजिटिव चेंज देखने को मिल सकता है. 22 अगस्त के इन ज्योतिषीय योग-संयोग का हर राशि पर असर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह समय खास तौर पर पॉजिटिव रह सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके करियर में ग्रोथ और धन लाभ के मजबूत योग बन सकते हैं?

---विज्ञापन---

22 अगस्त के लिए मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए 22 अगस्त अच्छा दिन रह सकता है. जॉब में नया प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वर्कप्लेस पर आपकी बात सुनी जाएगी. बॉस भी आपके काम को नोटिस कर सकते हैं. बिजनेस में अटका पेमेंट वापस मिल सकता है. इनकम बढ़ाने का नया रास्ता भी मिल सकता है. लव रिलेशन में पुरानी गलतफहमी दूर होगी. पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में फोकस बेहतर रहेगा. फैमिली में आपकी बात की वैल्यू बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

---विज्ञापन---

22 अगस्त के लिए मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए कामकाज में अच्छी हलचल रहेगी. जॉब बदलने का प्लान है तो कोई अच्छा ऑप्शन मिल सकता है. इंटरव्यू या मीटिंग में कॉन्फिडेंस बना रहेगा. बिजनेस में नए क्लाइंट मिल सकते हैं. ऑनलाइन काम से कमाई का नया मौका आएगा. पुराना निवेश भी राहत दे सकता है. लव रिलेशन में बातचीत से दूरी कम होगी. पार्टनर के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी. किसी जरूरतमंद की मदद करके मन खुश रहेगा.

22 अगस्त के लिए सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए 22 अगस्त खास रह सकता है. बुध का राशि परिवर्तन आपकी सोच और कम्युनिकेशन को बेहतर करेगा. करियर में अपनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा. बॉस या सीनियर आपके काम से इम्प्रेस हो सकते हैं. बिजनेस की कोई जरूरी डील आगे बढ़ेगी. इनकम के नए सोर्स पर काम शुरू हो सकता है. लव रिलेशन में पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. स्टूडेंट्स नई चीजें सीखने में इंटरेस्ट लेंगे. सोशल सर्कल में आपकी पहचान और मजबूत होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Pitru Photo Vastu: भगवान की तस्वीरों के साथ पूर्वजों की फोटो रखना क्यों है गलत, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

22 अगस्त के लिए तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए पैसा और करियर दोनों के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है. लंबे समय से अटका काम फिर चल पड़ेगा. जॉब में नई जिम्मेदारी के साथ ग्रोथ के चांस बनेंगे. बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है. कोई पुराना कॉन्टैक्ट अचानक काम आ सकता है. खर्चों पर कंट्रोल रखा तो सेविंग बढ़ेगी. रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ फ्यूचर को लेकर सीरियस बातचीत होगी. फैमिली में किसी की उपलब्धि से घर का माहौल खुशहाल रहेगा.

---विज्ञापन---

22 अगस्त के लिए धनु राशिफल

धनु राशि वालों के लिए 22 अगस्त नए मौकों वाला दिन रह सकता है. करियर में नई शुरुआत का आइडिया आएगा. जॉब में आपकी मेहनत नोटिस की जाएगी. सीनियर आपके काम से खुश हो सकते हैं. बिजनेस में दूर के क्लाइंट से फायदा मिल सकता है. काम के सिलसिले में ट्रैवल भी फायदेमंद रहेगा. इनकम बढ़ाने की प्लानिंग अब रंग ला सकती है. लव बर्ड्स के बीच बॉन्डिंग और मजबूत होगी. पार्टनर के साथ कोई जरूरी फैसला मिलकर ले सकते हैं. किसी वेलफेयर के काम में योगदान देना आपके लिए पॉजिटिव रहेगा.

यह भी पढ़ें: Astrology Zodiac Prediction: बदला लेने में नंबर एक हैं इन 5 राशियों के लोग, सालों बाद भी नहीं भूलते अपना अपमान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.