Lucky Zodiac Signs: 11 अगस्त, 2026 को सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन मंगलवार है. साथ ही यह चातुर्मास का 18वां दिन हैं, जो श्रावण शिवरात्रि का दिन है. यह दिन न केवल बजरंग बली हनुमान की पूजा के लिए श्रेष्ठ है, बल्कि शिव साधना के लिए भी उत्तम है. इसके साथ ही इस दिन द्वितीय मंगला गौरी व्रत भी है. इससे यह दिन विशेष धार्मिक महत्व का बन गया है. पंचांग के अनुसार, इस दिन चतुर्दशी तिथि रात के 1 बजकर 52 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू होगी. इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र के साथ पुष्य नक्षत्र का मिलन होगा और इसे सिद्धि योग की शुभता प्राप्त होगी.
11 अगस्त 2026 के खास ग्रह योग
जहां तक 11 अगस्त 2026 के ग्रहों के गोचर और योग-संयोग की बात है, तो बता दें कि इस दिन कर्क राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जिसमें सूर्य, बुध, गुरु और चंद्रमा भाग ले रहे हैं. वहीं, शुक्र और शनि समसप्तक योग बना रहे हैं. बाकी ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी यानी मिथुन में मंगल, सिंह में केतु, कन्या में शुक्र, कुंभ में राहु और मीन राशि में शनि विराजमान रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इन ग्रह योग-संयोग का असर करियर, बिजनेस और इनकम पर दिख सकता है. रुके हुए काम फिर से आगे बढ़ सकते हैं. नई डील, प्रमोशन या पहचान मिलने के चांस भी हैं. साथ ही, नए अवसर भी मिल सकते हैं. यूं तो इसका असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह समय ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं?
11 अगस्त का वृषभ राशिफल
11 अगस्त के ग्रह संयोग से वृषभ राशि के जातकों के इनकम बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं. जॉब में आपकी मेहनत नोटिस होगी. वर्क प्लेस पर कोई जरूरी जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में पुरानी डील फिर से आगे बढ़ेगी. किसी संपर्क से नया काम मिल सकता है. लव रिलेशनशिप में पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा. फैमिली में आपकी बात को अहमियत मिलेगी. आज किसी जरूरतमंद को भोजन या जरूरी सामान देकर मदद करने से आपका मन हल्का होगा.
11 अगस्त का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए 11 अगस्त का पैसों के मामले में दिन अच्छा रह सकता है. अटका हुआ पेमेंट मिलने की उम्मीद है. जॉब में सैलरी या इंसेंटिव से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में कमाई का नया रास्ता खुल सकता है. आपकी बातचीत से कोई काम बन सकता है. लव रिलेशनशिप में गलतफहमी दूर होगी. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में नया कॉन्फिडेंस मिलेगा. आज किसी बच्चे की पढ़ाई में मदद करने समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पड़ोसी तारीफ करेंगे.
11 अगस्त का कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज 11 अगस्त का दिन सबसे खास रह सकता है. करियर में नई पहचान मिलने के योग हैं. जॉब में प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में बड़ा क्लाइंट जुड़ सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई नया आइडिया काम आ सकता है. लाइफ पार्टनर आपके फैसले में साथ देगा. फैमिली में आपकी स्थिति मजबूत होगी. आज किसी बुजुर्ग की जरूरत में साथ देने से आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा.
11 अगस्त का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन करियर में अचानक अच्छा मौका मिल सकता है. जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो कोई खबर मिल सकती है. वर्क प्लेस पर सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे. बिजनेस में दूर के किसी व्यक्ति से फायदा हो सकता है. रुका हुआ काम फिर से गति पकड़ सकता है. लव रिलेशनशिप में रिश्ता और मजबूत होगा. किसी दोस्त से मिली सलाह आगे काम आएगी. आज किसी जरूरतमंद को दवा या जरूरी सामान दिलाने में मदद करने से आपको खुशी मिलेगी.
11 अगस्त का मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए 11 अगस्त से ग्रोथ के नए रास्ते खुल सकते हैं. करियर में अपनी क्रिएटिव सोच का फायदा मिलेगा. जॉब में नया प्रोजेक्ट आपकी पहचान बढ़ा सकता है. बिजनेस में पुराने निवेश या संपर्क से लाभ के संकेत हैं. इनकम को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है. लव रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा. स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता या परीक्षा में बेहतर रिजल्ट की उम्मीद रहेगी. आज किसी जरूरतमंद स्टूडेंट की पढ़ाई में सहयोग करने से आपके दिल को तसल्ली मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.