होलिका दहन पर खुलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, करियर और धन में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी!

Zodiac Sign: 13 मार्च को होलिका दहन के दिन कुछ राशियों के लिए किस्मत के दरवाजे खुलने वाले हैं। इस शुभ दिन पर इन्हें करियर और धन के मामले में बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आपकी राशि इन 5 भाग्यशाली राशियों में शामिल है तो तैयार रहें खुशियों की बारिश के लिए।

Zodiac Sign

Zodiac Sign

Zodiac Sign: होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। यह दिन नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर होता है। ज्योतिषाचार्य आरती पांडेय के अनुसार, इस साल 13 मार्च को होलिका दहन के समय 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इन राशियों को करियर, धन और व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और खुशियों का संचार होगा। अगर आपकी राशि भी इनमें शामिल है तो यह समय आपके लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे 5 भाग्यशाली राशियां।

विज्ञापन

Aries

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ साबित होगा। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें बड़ा प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस करने वालों को भी बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। इसके अलावा रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Taurus

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए होलिका दहन का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ था तो उसकी वापसी के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और सैलेरी में बढ़ोतरी भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

Leo

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को इस समय व्यापार और करियर में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। निवेश करने से भी अच्छा मुनाफा मिलेगा और आर्थिक मजबूती आएगी। इस राशि के लोग इस समय नई गाड़ी या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।

Sagittarius

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय नए व्यापार की शुरुआत के लिए बहुत ही अच्छा है। जो लोग शेयर मार्केट या किसी अन्य प्रकार के निवेश में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह समय अच्छा लाभ देने वाला होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी प्रमोशन और सैलेरी बढ़ने के योग बन रहे हैं।

Capricorn

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों के लिए करियर में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा और आय दोनों बढ़ेंगी। परिवार का सहयोग भी मिलेगा और घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ