Lucky Zodiac Sign: 21 दिसंबर से इन 3 राशियों के लिए खुलेगा भाग्य-द्वार, शुक्र-शनि के शुभ योग से बरसेगा धन

Lucky Zodiac Sign: 21 दिसंबर से बन रहे शुक्र-शनि के शुभ योग से 3 राशियों के लिए भाग्य-द्वार खुलेंगे, करियर, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा में स्थायी सुधार होगा. आइए जानते हैं, कौन-सी 3 राशियां इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएंगी और क्या आपकी राशि भी उनमें शामिल है?

shukra-shani-yog

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिष में शुक्र और शनि दोनों ही ग्रहों का विशेष महत्व है. जब ये दोनों ग्रह किसी शुभ योग या संयोग में मिलते हैं, अस्थायी लाभ की बजाय स्थायी उपलब्धियां मिलती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र भोग और ऐश्वर्य देते हैं, जबकि शनि इसे व्यवस्थित और स्थायी बनाते हैं, परिणामस्वरूप व्यक्ति को संपत्ति और आर्थिक स्थिरता दोनों प्राप्त होती हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 दिसंबर, 2025 की सुबह में 10:36 AM बजे शुक्र और शनि ग्रह एक-दूसरे से 90° की कोणीय दूरी पर स्थित रहेंगे. दो ग्रहों की इस कोणीय स्थिति को ज्योतिष में समकोण योग या केंद्र दृष्टि योग कहा गया है, जो बेहद शुभ और फलदायी माना गया है. आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के लिए यह योग काफी लाभकारी होने के योग दर्शा रहा है?

विज्ञापन

वृषभ राशि

31 दिसंबर से बन रहे शुक्र-शनि के शुभ योग से वृषभ राशि वालों के लिए करियर और व्यवसाय में बड़े अवसर खुलेंगे. रुके हुए धन के स्रोत सक्रिय होंगे. निवेश और साझेदारी से लाभ के योग बन रहे हैं. परिवार और दांपत्य जीवन में संतुलन और मधुरता आएगी. समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. यात्रा या नए प्रोजेक्ट से भी लाभ प्राप्त हो सकता है. स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा. पुराने निवेश और संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा मिलेगा. सामाजिक और व्यापारिक नेटवर्क मजबूत होंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बनेंगे. व्यापारियों को बड़े सौदे और निवेश से फायदा होगा. प्रेम और दांपत्य जीवन में समझदारी और सामंजस्य आएगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. शिक्षा, कौशल और रचनात्मक कामों में सफलता प्राप्त होगी. नई परियोजनाओं और साझेदारियों से आय में बढ़ोतरी होगी. मानसिक तनाव कम होगा और निर्णय क्षमता मजबूत होगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह शुभ योग करियर और धन संबंधी मामलों में तेजी लाएगा. नौकरी या व्यवसाय में नई योजनाओं से लाभ होगा. वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. पुराने विवाद और मतभेद सुलझेंगे. प्रेम और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनेगा. यात्रा और शिक्षा से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. मानसिक संतुलन भी बना रहेगा. सृजनात्मक और कला से जुड़े क्षेत्रों में विशेष सफलता मिलेगी. नए निवेश और संपत्ति के अवसर भी फलदायी होंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ