---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Lucky Zodiac Sign: ग्रहों की चाल 7 जून से इन 5 राशियों को दिला सकती है लाभ, प्रगति और नई उपलब्धियां

Lucky Zodiac Sign: 7 जून को भानु सप्तमी, रवि योग और द्विपुष्कर योग का शुभ संयोग बन रहा है और चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे और लक्ष्मी नारायण योग भी प्रभावी रहेगा. इससे 5 राशियों को लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Lucky Zodiac Sign: 7 जून, 2026 को अधिक ज्येष्ठ माह ही सप्तमी तिथि और दिन रविवार है, जो पुरुषोत्तम मास का 22वां दिन है. इस दिन अधिक मास के बेहद पुण्यदायी भानु सप्तमी है, जो सूर्य पूजा के लिए एक विशेष अवसर है. इसके साथ इसका शुभ संयोग द्विपुष्कर योग और रवि योग के साथ हो रहा है. इससे यह दिन विशेष महत्व रखता है. जहां तक ग्रहों के गोचर और स्थिति की बात है, चंद्रमा गोचर का कुंभ राशि में पहुंच चुके हैं. मिथुन राशि में अभी भी बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण बना हुआ है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि इन योगों और ग्रहों की स्थिति का 5 राशियों के जातकों पर सबसे अधिक अनुकूल असर होने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए ग्रहों की चाल लाभ, प्रगति और नई उपलब्धियां लेकर आने के योग दर्शा रहा है?

7 जून के लिए मिथुन राशि का राशिफल

7 जून की तारीख मिथुन राशि के जातकों के लिए सपने को सच करने जैसा हो सकता है. महत्वपूर्ण काम से रुका संवाद फिर से शुरू होगा. वर्क प्लेस पर आपकी बात को गंभीरता से सुना जाएगा. ऑनलाइन काम करने वालों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. बिजनेस में किसी पुराने ग्राहक का वर्क ऑर्डर फिर आएगा. यह आर्थिक लाभ का कारण बन सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की रणनीति बदलने से स्टूडेंट जातक सफलता पा सकते हैं. सीनियर की सलाह काम आएगी. घर में कोई समारोह होने के योग बन रहे हैं. रिश्तेदार से खटपट खत्म हो सकती है. सोशल मीडिया पर मिली जानकारी फायदा पहुंचाएगी. किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से मन प्रसन्न रहेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में खुद को नए कपड़े में देखना किस बात का है संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

7 जून के लिए सिंह राशि का राशिफल

7 जून को सिंह राशि के जातकों को सम्मान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने योग हैं. लोकल लेवल पर आपकी पहचान बढ़ सकती है. व्यापारियों को पुराने परिचय से नया ग्राहक मिल सकता है. यह इनकम को बढ़ाने वाला साबित होगा. बैंक से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है. परिवार में किसी मेम्बर की उपलब्धि खुशी देगी. पड़ोसी के साथ पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. सरकारी दफ्तर में अटका आवेदन आगे बढ़ सकता है. स्टूडेंट जातक इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. किसी बुजुर्ग की सेवा का अवसर मिलेगा. इससे सामाजिक छवि मजबूत होगी. दिन के अंत में मन संतुष्ट रहेगा.

---विज्ञापन---

7 जून के लिए तुला राशि का राशिफल

7 जून को तुला राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है. बैंक से राहत मिल सकती है. कोई रुका भुगतान वापस मिल सकता है. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नई जानकारी मिल सकती है. ऑनलाइन बिक्री में अचानक बढ़ोतरी दिख सकती है. किरायेदार से बात बनेगी. घर की मरम्मत से जुड़ा काम पूरा होने की संभावना है. प्रेम संबंधों में संवाद बेहतर रहेगा. विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिले का निर्णय ले सकते हैं. रिश्तेदार का सुझाव काम आएगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े छोटे मामले में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. किसी रोगी की सहायता करने का अवसर मिलेगा. इससे मानसिक संतोष मिलेगा. शाम को परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा.

यह भी पढ़ें: Hand Hair Meaning: हथेली के पिछले हिस्से पर बाल देता है अहम संकेत, जानें सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताएं

---विज्ञापन---

7 जून के लिए कुंभ राशि का राशिफल

7 जून को कुंभ राशि के जातकों को चंद्रमा का विशेष सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं. किसी मित्र की उपयोगी सूचना दे सकता है. लोन से जुड़ी चिंता घटेगी. घर की टूटी चीज ठीक हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. तकनीक और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा. किरायेदार या संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है. विद्यार्थी शोध और प्रोजेक्ट कार्य में आगे रहेंगे. सोशल मीडिया पर आपकी बात लोगों का ध्यान खींच सकती है. किसी पशु सेवा या स्वयंसेवा कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा. अस्पताल में भर्ती किसी परिचित की खबर राहत दे सकती है. परिवार में लंबे समय से लंबित चर्चा आगे बढ़ सकती है. दिन प्रगति के संकेत देगा.

7 जून के लिए मीन राशि का राशिफल

7 जून को मीन राशि के जातकों को रुके कार्यों में गति मिल सकती है. किसी सरकारी प्रक्रिया में राहत मिलने के योग हैं. नौकरी में वरिष्ठ आपकी मेहनत को पहचान सकते हैं. छोटा व्यापारी नया ऑर्डर मिलने से उत्साहित रहेगा. व्यापारी को नया सप्लायर मिलेगा और पुराना ग्राहक भी लौट सकता है.कर्ज को लेकर चिंता कुछ कम हो सकती है. विद्यार्थी किसी कठिन विषय को समझने में सफल रहेंगे. अस्पताल में भर्ती किसी परिचित का हाल जानने जाना पड़ सकता है. इससे रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी. धार्मिक सेवा या दान-पुण्य में रुचि बढ़ सकती है. शाम को कोई शुभ समाचार मन प्रसन्न कर सकता है. आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा.

---विज्ञापन---

ह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 06, 2026 05:46 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola