Lucky Zodiac Sign: 27 जून से 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, शुरू होगा इनकम और ग्रोथ का नया दौर

Lucky Zodiac Sign: 27 जून 2026 का शनि त्रयोदशी योग रवि योग और शुभ नक्षत्रों के साथ कई राशियों के लिए नए अवसर ला सकता है. इनकम, करियर और ग्रोथ में तेजी के संकेत बन रहे हैं, इससे 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Sign

Lucky Zodiac Sign: 27 जून, 2026 ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और दिन शनिवार है. इस प्रकार यह एक शनि त्रयोदशी है, जब शनि प्रदोष व्रत रखा जाता है. हिन्दू धर्म में यह दिन शिव भक्ति से शनि दोष को खत्म करने का एक बेहद प्रभावशाली दिन माना गया है. इसके इस दिन रवि योग भी और अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र का साध्य और शुभ योग के साथ संयोग बन रहा है. वहीं ग्रहीय व्यवस्था में, 27 जून को बहुत ज्यादा भारी परिवर्तन नहीं हुआ है, लेकिन इस दिन कालपुरुष की कुंडली में चंद्रमा, राहु, मंगल और केतु केंद्र भाव में विराजमान रहेंगे. वहीं, शनि पंचम भाव में और शुक्र, गुरु, बुध की तिकड़ी नवम भाव में उपस्थित होंगी, जो कि एक उत्तम ज्योतिषीय संयोग है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 27 जून के योग-संयोग सभी राशियों को प्रभावित करेंगे, लेकिन 5 राशियों के लिए यह दिन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए सफलता के रास्ते खुल सकते हैं और इनकम और ग्रोथ का नया दौर आरंभ हो सकता है?

विज्ञापन

27 जून का वृषभ राशिफल

27 जून का दिन वृषभ राशि के जातकों को स्थिर ग्रोथ का संकेत दे सकता है. काम में धीरे-धीरे लेकिन पक्का सुधार दिखेगा. ऑफिस में आपकी मेहनत नोटिस हो सकती है. कोई पुराना अटका काम आगे बढ़ सकता है. पैसों से जुड़ा कोई फायदा मिल सकता है. घर में शांति और सपोर्ट का माहौल रहेगा. दोस्तों से कोई अच्छा इनपुट मिल सकता है. फालतू खर्च से बचना जरूरी रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी लेकिन रूटीन ठीक रखें. आज का फोकस धैर्य और लगातार काम पर रखें.

विज्ञापन

27 जून का कर्क राशिफल

27 जून का दिन कर्क राशि के जातकों की सोच ज्यादा क्लियर हो सकती है. किसी बड़ी उलझन का हल मिल सकता है. करियर में नया मौका सामने आ सकता है. जॉब में जिम्मेदारी बढ़ सकती है. बिजनेस में नया कॉन्टैक्ट फायदा देगा. पैसों का फ्लो बेहतर होने के संकेत हैं. फैमिली में आपकी राय को अहमियत मिलेगी. रिश्तों में समझदारी से बात करें. इमोशंस पर कंट्रोल रखना जरूरी रहेगा. आज का दिन सीख और ग्रोथ वाला है.

विज्ञापन

27 जून का कन्या राशिफल

27 जून का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए प्रैक्टिकल डिसीजन का रहेगा. काम में परफेक्शन की जरूरत होगी. ऑफिस में आपकी स्किल्स की तारीफ हो सकती है. कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. स्टूडेंट्स के लिए फोकस अच्छा रहेगा. बिजनेस में प्लानिंग से फायदा मिलेगा. पैसे धीरे-धीरे बढ़ने लगेंगे. किसी पुराने दोस्त से मदद मिल सकती है. ओवरथिंकिंग से बचना जरूरी होगा. छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देना लाभ देगा.

विज्ञापन

27 जून का वृश्चिक राशिफल

27 जून का दिन वृश्चिक राशि के जातकों की एनर्जी काफी स्ट्रॉन्ग रहेगी. कठिन काम भी आसान लग सकते हैं. करियर में बड़ा बदलाव संभव है. किसी नए अवसर की शुरुआत हो सकती है. बिजनेस में रिस्क लेना फायदा दे सकता है. इनकम बढ़ने के संकेत मजबूत हैं. रिश्तों में थोड़ा स्ट्रेस हो सकता है. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. सेल्फ कंट्रोल बहुत जरूरी रहेगा. आज आपकी स्ट्रैटेजी ही आपकी ताकत है.

27 जून का मकर राशिफल

27 जून का दिन मकर राशि के जातकों के लिए स्थिर लेकिन प्रोग्रेसिव रहेगा. वर्क लाइफ में स्ट्रक्चर बेहतर होगा. कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. बॉस आपके काम से खुश रह सकते हैं. बिजनेस में धीरे-धीरे ग्रोथ दिखेगी. फाइनेंशियल प्लानिंग मजबूत होगी. घर में किसी बात पर चर्चा हो सकती है. रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा. सेहत में सुधार महसूस होगा. धैर्य के साथ आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ