---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Jyotish Shastra: भाग्य लक्ष्मी होती हैं ये 5 राशियां, घर में पैर पड़ते ही होने लगती है पैसों की बारिश!

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि 12 में से 5 राशियां ऐसी भी हैं, जिनके ऊपर देवी-देवताओं की सदा कृपा बनी रहती है। इसी वजह से ये खुद तो लकी होती हैं। इसी के साथ ये अपने पार्टनर व जीवनसाथी के लिए भी लकी होती हैं। चलिए जानते हैं उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में।

---विज्ञापन---

Lucky Zodiac Sign: पति की कामयाबी के पीछे पत्नी का हाथ होता है…. ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। कई बार कुछ लोगों को आपने कहते हुए सुना होगा कि बहू के घर में पैर पड़ते ही हमारे परिवार में खुशियों का वास हो गया। बेटे की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और बीमारियों से भी छुटकारा मिल रहा है। लेकिन आपको पता है ऐसा क्यों होता है। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं किस्मत और राशियों के बीच के संबंध के बारे में।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियां होती हैं, जिसमें से 5 राशियां ऐसी भी हैं, जिनके ऊपर सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद रहता है। आज हम आपको उन 5 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन राशियों की महिलाएं अपने पति के लिए बेहद लकी होती हैं। उनके घर में आते ही पति को पैसों की कमी से छुटकारा मिल जाता है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है, जो कि खुशी और धन का कारक ग्रह है। ऐसे में यदि आपके पार्टनर की राशि वृषभ है, तो आप बेहद लकी हैं क्योंकि उनके कदम आपके घर में पड़ते ही आपकी किस्मत भी चमक सकती है।

ये भी पढ़ें- आने वाले 22 दिनों में चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, केतु-शुक्र की कृपा से मिलेगा पैसा-प्रमोशन

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sweta Sureka | Numerologist & Life Coach (@numerologist_swetasureka)

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं, जो कि सुख, स्थान और माता के कारक ग्रह हैं। जिस घर में भी कर्क राशि की महिलाएं जाती हैं, वहां कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। उनके साथ-साथ उनके पार्टनर को भी जीवन की विभिन्न चीजें आराम से मिल जाती हैं। इसके अलावा करियर में जल्दी सफलता मिलती है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि की महिलाएं मजबूत होती हैं। जो जिंदगी में बहुत कुछ हासिल करना चाहती हैं। इसके लिए वो कड़ी मेहनत भी करती हैं। इसके अलावा ये अपने पार्टनर के लिए भी लकी होती हैं। इनके घर में पैर पड़ने से पति का भाग्य चमक जाता है, जिससे पैसों और शारीरिक दोनों तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

तुला राशि

तुला राशि को स्वयं धन का प्रतीक माना जाता है, जिनके ऊपर धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। तुला राशि की महिलाएं अपने पार्टनर के लिए भी बेहद लकी होती हैं। इनके घर में पैर पड़ते ही परिवार में खुशियों का वास होता है और पैसों की कमी से छुटकारा मिल जाता है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि की महिलाओं के ऊपर सदा देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। इसी वजह इन्हें हर काम में आसानी से सफलता मिल जाती है। जैसे ही इनके कदम ससुराल में पड़ते हैं, तभी से परिवार में खुशियों का आगमन होने लगता। साथ ही घर-परिवार में धन-धान्य का वास होता है।

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: क्या सपने में आपको भी दिखती है काली परछाई और भूत-प्रेत? जानें मतलब

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 03, 2024 06:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola