---विज्ञापन---

Religion angle-right

Swapna Shastra: क्या सपने में आपको भी दिखती है काली परछाई और भूत-प्रेत? जानें मतलब

Horror Dream Meaning: सपने में हर बार अच्छी चीज ही दिखाई दें, ये जरूर नहीं है। कई बार कुछ लोगों को डरावने सपने भी दिखाई देते हैं, जिन्हें याद करके उनकी रूह कांप जाती है। चलिए जानते हैं सपने में काली परछाई और भूत-प्रेत दिखाई देने के शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में।

---विज्ञापन---

Horror Dream Meaning: सोते समय प्रत्येक व्यक्ति का दिमाग अचेतन अवस्था में होता है। इस समय माइंड में कुछ न कुछ चलता रहता है, जिसके ऊपर व्यक्ति का जोर नहीं चलता है। ऐसे में कई बार लोगों को पैसों से लेकर डरावने सपने दिखाई देते हैं। कुछ लोगों को सपने में काली परछाई भी नजर आती है। उन्हें ऐसा लगता है कि कोई उनका पीछा कर रहा है। इसके अलावा भूत-प्रेत और जलते हुए शव के सपने आना भी आम बात है। लेकिन क्या आपको इन सपनों के अर्थ के बारे में पता है। दरअसल, स्वप्न शास्त्र में प्रत्येक सपने के शुभ और अशुभ प्रभावों के बारे में बताया गया है। आज हम आपको सपने में काली परछाई और भूत-प्रेत के नजर आने के संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

काली परछाई का दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में काली परछाई का नजर आना अशुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपकी परेशानियां बढ़ने वाली हैं। इसलिए इस समय अपने जीवन से जुड़ा छोटे-से-छोटा फैसला भी जल्दबाजी में न लें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: सावन शिवरात्रि के दिन 12 राशियां होंगी मालामाल! पंडित सुरेश पांडेय से जानें धनवान बनने के महाउपाय

Horror Web Series Teaser Release

---विज्ञापन---

एक साथ कई परछाई का नजर आना

सपने में यदि आपको एक साथ कई परछाई दिखाई देती हैं, तो इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपके जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है। आने वाले दिनों में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

परछाई का पीछा करना

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को सपने में दिखाई देता है कि काली परछाई उसका पीछा कर रही है, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। ये संकेत है कि आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि भी हो सकती है।

---विज्ञापन---

भूत-प्रेत का दिखाई देना

विज्ञान के अनुसार, भूत-प्रेत नहीं होते हैं। लेकिन कई लोग भूत और आत्मा को मानते हैं। सपने में अगर किसी व्यक्ति को भूत-प्रेत और आत्मा के दिखाई देने का आभास होता है, तो उसे अशुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि भविष्य में उन्हें आर्थिक नुकसान होने वाला है।

आग या जलते हुए शव का दिखाई देना

सपने में यदि आपको आग या जलता हुआ शव दिखाई देता है, तो उसे एक शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्या श्रावण शिवरात्रि के दिन रखा जाता है सावन का आखिरी व्रत? जानें नियम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 02, 2024 12:55 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola