Love Rashifal 9 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 9 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी. साथ ही भरणी और कृत्तिका नक्षत्र, वज्र और सिद्धि योग, विष्टि, वणिज और बव करण का निर्माण हो रहा है. गुरुवार का दिन विष्णु भगवान को समर्पित होता है.आज का दिन कई राशियों के लिए अच्छा रहेगा. लव लाइफ के मामले में दिन बेहतर रहेगा. आइए जानते हैं 9 अक्टूबर 2025, गुरुवार का लव राशिफल.
मेष राशि वाले अपने पार्टनर से दिल की बात कहें. आपको पक्ष में उत्तर मिल सकता है. आज रिश्ता गहरा बना रहेगा और पार्टनर से बातचीत रिश्ते में सुनहरा परिवर्तन लाएगी.
आज आप तनाव का सामना कर सकते हैं. तनाव को किनारे कर आप पार्टनर के साथ समय बिताएं. यह आपके लिए अच्छा रहेगा. पार्टनर को महसूस कराएं कि आप उसके लिए खास हैं.
मिथन राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांस भरा रहेगा. पार्टनर के साथ मीठी बाते करें. आपको अपने पार्टनर की और रिश्ते की तारीफ करनी चाहिए.
पार्टनर को दिल की गहराईयों से समझने की कोशिश करें. आप दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ सकेंगे. आपके बीच प्रेम बढ़ेगा.
आपका प्यार और गहरा होगा. पार्टनर के साथ खुलकर बात करें. आपकी लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.
आपका पार्टनर के साथ मनमुटाव है तो इसे दूर करने के लिए बातचीत करें. पार्टनर को प्राथमिकता दें और उसे खुश रखें.
पार्टनर को खुलकर प्यार जताएं. इससे दोनों की बीच नजदीकी आएगी. प्यार बढ़ेगा. आपके जीवन में कोई बड़ा मोड़ आ सकता है.
पार्टनर को अपनी भावनाएं बताएं इससे रिश्ता मजबूत होगा. पार्टनर के साथ सावधानी पूर्वक व्यवहार करें. कुछ कटु बोल देने से रिश्ते में खटास आ सकती है.
धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. छोटी-छोटी खुशियां आपके लिये यादगार बनेंगी. पार्टनर के साथ रोमांस बरकरार रहेगा. रिश्तों में मजबूत आएगी.
आप पार्टनर के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. तनाव दूर होगा और आपका दिन अच्छा बीतेगा. पार्टनर के साथ समय बिताएं.
आप जिसको चाहते हैं वह भी आपके लिए ऐसे ही विचार रखता है. यह जानकर आपको खुशी होगी. धीरे-धीरे कनेक्शन महसूस होगा और बात बन जाएगी.
आपको आज तनाव महसूस हो सकता है. किसी और के लिए आप बहादुरी दिखा सकते हैं. लव लाइफ के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.