Love Rashifal: सौभाग्य और आयुष्मान योग का 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें राशिफल

Love Rashifal 8 March 2025: शनिवार को सौभाग्य और आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है जिसका मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि इस योग का आपकी लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए पढ़ें 8 मार्च 2025 का प्रेम राशिफल।

Love Rashifal 8 March 2025

लव राशिफल 8 मार्च 2025

Love Rashifal 8 March 2025: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब-जब ग्रहों की चाल बदलती है तो उसके कारण शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार 8 मार्च 2025 को फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही ग्रहों के मेल से आयुष्मान और सौभाग्य योग बन रहा है। इन दोनों योग का मिलाजुला प्रभाव शनिवार को 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा।

विज्ञापन

अगर आप जानना चाहते हैं कि सौभाग्य और आयुष्मान योग का आपके प्रेम जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए पढ़ें 8 मार्च 2025 का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए ये दिन यादगार रहेगा। जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए किसी खास जगह पर शॉपिंग करने के लिए लेकर जा सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें ग्रहों की विशेष कृपा से अपना सच्चा प्यार मिल सकता है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

वृषभ राशि

कपल की लव लाइफ में कोई बड़ी समस्या आने वाली थी जो कुछ समय के लिए टल गई है। इस समय आप जीवनसाथी संग जितना ज्यादा समय बिताएंगे उतना आपके रिश्ते में सुधार होगा। साथ ही आपसी समझ भी बढ़ेगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें ग्रहों के शुभ योग के प्रभाव से जीवनसाथी मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

मिथुन राशि

यदि आपके और साथी के बीच परिस्थिति अनुकूल नहीं है तो परेशानियों को दूर करने के लिए उनसे बातचीत करें। यदि आप उनसे दिल खोलकर बात करेंगे तो धीरे-धीरे परिस्थिति सामान्य होने लगेगी।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

कर्क राशि

भ्रम और शंकाओं के कारण शादीशुदा कपल का रिश्ता टूट सकता है। सोच-समझकर जीवनसाथी से बात करें। यदि उनका मूड दिनभर सही नहीं रहता है तो उनसे दूरी बनाकर रखने में ही आपकी भलाई है। सिंगल लोगों का दिन पिछले कुछ दिनों की तरह सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

सिंह राशि

लव लाइफ में विवाद उत्पन्न होगा। आपका साथी आपके ऊपर शक कर सकता है जिसके कारण आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। इसके अलावा किसी शादी समारोह में जाने का प्लान है तो वो भी टल सकता है। सिंगल लोगों का सच्चे प्यार का इंतजार शनिवार को भी जारी रहेगा।

शुभ रंग- संतरी

विज्ञापन

कन्या राशि

शादीशुदा कपल के रिश्ते में सुधार होगा। साथी संग विवाद चल रहा है तो परिस्थिति के सामान्य होने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ-साथ घरवालों संग भी रिश्ते मधुर होंगे। जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में शनिवार को दोपहर बाद किसी खास इंसान का आगमन हो सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

तुला राशि

बीते दिनों जीवनसाथी से लड़ाई हुई थी तो उन्हें मनाने का प्रयास करें। गुस्से में वो प्रेम जीवन से जुड़ा कोई गलत कदम भी उठा सकते हैं जिसके कारण आप पूरी जिंदगी परेशान रहेंगे। लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन सामान्य रहेगा। सोलमेट से मुलाकात होना संभव नहीं है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आपका जीवनसाथी आपकी बातों को अहमियत देगा और आपके साथ वक्त बिताने का प्रयास करेगा। उनके प्रयास देखकर आपको अच्छा लगेगा। यदि आप भी उनका साथ देते हैं तो आपका रिश्ता वक्त के साथ कमजोर होने की जगह और मजबूत होगा।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

धनु राशि

आपके रिश्ते में थोड़ी परेशानियां उत्पन्न होंगी। शाम से पहले जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी लड़ाई हो सकती है। लड़ाई के दौरान यदि आप सही समय पर शांत हो जाते हैं तो परिस्थिति ज्यादा नहीं बिगड़ेगी। जो लोग सिंगल हैं उनका इंतजार पूरे मार्च माह जारी रहेगा। इस महीने सोलमेट से मिलने की संभावना बेहद कम है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

मकर राशि

ये दिन मकर राशि के लोगों के लिए प्यार के मामले में सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से बात करने का समय नहीं मिलेगा। शाम बाद घरवालों से लड़ाई भी हो सकती है जिसके कारण मूड खराब रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनकी जिंदगी में प्यार शनिवार को दस्तक नहीं देगा।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि

शादीशुदा जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी और घरवालों से बहस हो सकती है। हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता तय हुआ है उनकी शादी होने से पहले ही टूट सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मीन राशि

पूरे दिन जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा। उन्हें बात-बात पर गुस्सा आएगा। इसलिए शनिवार को उनसे बात करने की जगह दूरी बनाने का प्रयास करें। कहीं घूमने जाने का प्लान है तो भी इस समय कैंसिल करना सही रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ