Love Rashifal: प्यार के मामले में आज कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? पढ़ें राशिफल और शुभ अंक-रंग

Love Rashifal 8 july 2024: वैदिक शास्त्र में बताया गया है कि जब ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है, तो उसका सीधा असर हर एक व्यक्ति की लव लाइफ पर पड़ता है। चलिए जानते हैं प्यार के मामले में आज किन लोगों को शुभ सूचना मिलेगी और किन लोगों को अशुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं।

Love Rashifal 8 july 2024

Love Rashifal 8 july 2024: ग्रहों के गोचर के लिहाज से जुलाई का महीना बेहद शुभ है, क्योंकि इस माह में एक साथ कई ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है। आइए जानते हैं प्यार के मामले में आज यानी 8 जुलाई 2024 का दिन 12 राशियों के लोगों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

सोमवार के दिन विवाहिक लोगों की लव लाइफ में खुशियां दस्तक देंगी, जिससे मन खुश रहेगा। अविवाहित लोगों को क्रश के साथ समय बिताने का शानदार अवसर मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

वृषभ राशि

शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। जो लोग पहले से ही रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते के लिए घरवाले मान जाएंगे।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

मिथुन राशि

विवाहित लोगों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा, जिससे घर में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। अविवाहित लोगों को प्यार के मामले में शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

कर्क राशि

प्यार के मामले में विवाहित लोग सोच समझकर कोई भी बड़ा निर्णय लें। नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। अविवाहित लोगों का रिश्ता उनके माता-पिता तय कर सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

सिंह राशि

विवाहित लोगों को पार्टनर से मनचाहा उपहार मिल सकता है। इसके अलावा वह आपको स्पेशल फील कराने के लिए कहीं बाहर घुमाने लेकर भी जा सकते हैं। हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता तय हुआ है, वह अपने होने वाले पति के साथ घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

कन्या राशि

अगर लंबे समय से आप सिंगल हैं, तो जल्द ही आपके जीवन में प्रेम दस्तक देगा। अगर आपने इस रिश्ते के लिए हां कहा, तो आप दोनों की शादी होने की भी संभावना है। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा और मनमुटाव कम होंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

तुला राशि

यदि आप सिंगल हैं और आपके माता-पिता आपकी शादी के लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं, तो सोमवार को आपको खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के पार्टनर संग प्रेम संबंध बेहतर होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

यदि आप सिंगल हैं, तो विदेश यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात आपके सच्चे प्यार से हो सकती है। इंटरनेट पर मिलने के बाद जिन लोगों की दोस्ती हुई थी और अब बात शादी तक पहुंच गई है, उनके बीच प्रेम और विश्वास दोनों बढ़ेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

धनु राशि

विवाहित लोगों के लिए सोमवार का दिन प्यार के मामले में खुशनुमा रहेगा। लव लाइफ में प्यार की एंट्री होगी। अविवाहित लोगों को उनके बेस्ट फ्रेंड का दोस्त शादी के लिए प्रपोज कर सकता है।

शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

मकर राशि

यदि आप लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, तो किसी दोस्त के कारण आप दोनों की लड़ाई हो सकती है। यहां तक कि बात ब्रेकअप तक भी पहुंच सकती है। विवाहित लोग सोमवार को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बड़ी लड़ाई हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

कुंभ राशि

अविवाहित लोगों को बेस्ट फ्रेंड के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। जिन लोगों की इसी साल शादी हुई है, उनके घर किलकारी गूंज सकती है।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

मीन राशि

रोमांस के मामले में विवाहित लोगों का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर का मूड रोमांटिक रहेगा। इसलिए वह आपको कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं। अविवाहित लोगों को उनके इंतजार का मीठा फल मिल सकता है यानी सोमवार को आपके जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ