---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आज से इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू! शुक्र गोचर से चमकेगी किस्मत

Shukra Gochar: साल 2024 में आज यानी 7 जुलाई को धन-ऐश्वर्य के कारक शुक्र ग्रह चंद्रमा की राशि यानी कर्क में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन से किन पांच राशियों के लोगों को बंपर लाभ होगा।

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद अपनी चाल बदलते हैं। दैत्यों के गुरु यानी शुक्र देवता को भौतिक सुख, धन और सौंदर्य का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र देवता एक राशि में कम से कम 25 दिनों तक विराजमान रहते हैं। पंचांग के अनुसार, इस समय शुक्र देवता मिथुन राशि में विराजमान हैं। आज यानी 07 जुलाई 2024 को प्रात: काल 04:15 मिनट पर शुक्र देवता ने कर्क राशि में गोचर कर लिया है। चलिए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव किन 5 राशियों के जीवन पर पड़ेगा।

मकर राशि

छात्रों की मेहनत रंग लाएगी, परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त होंगे। दुकानदारों की कमाई में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों के इनकम के साधन में इजाफा होगा, जिससे धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी। बिजनेसमैन की कुंडली में कार खरीदने के योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- इस राशि पर मेहरबान होंगे गुरु, सुख-शांति के साथ होगी धन में वृद्धि!

---विज्ञापन---

मेष राशि

अगले सप्ताह तक बड़े भाई का रिश्ता तय होने की संभावना है। दुकानदार अपने नाम पर नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होने के कारण परिवारवालों के साथ दो से तीन दिन के लिए शहर से बाहर घूमने जा सकते हैं। बिजनेसमैन को व्यवसाय में अकस्मात धन लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि

कारोबारी इस समय जिस प्रोजेक्ट पर पिछले कई दिनों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उसके सफल होने की पूरी संभावना है। नौकरी कर रहे लोग मनचाही कार खरीद सकते हैं। छात्रों को स्कूल में इनाम मिल सकता है, जिससे पूरे दिन वो खुश रहेंगे। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

बिजनेसमैन और जॉब कर रहे लोगों की इनकम बढ़ेगी। साथ ही कर्ज से भी जल्द छुटकारा मिल जाएगा। कारोबारी पत्नी के साथ विदेश घूमने जा सकते हैं। बाइक खरीदने के लिए ये समय उत्तम है। बर्तन की दुकान में काम कर रहे लोगों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि

जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें धन लाभ होने की संभावना है। साथ ही जमा पूंजी में भी वृद्धि होगी। मनोरंजन के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की मनचाही कंपनी मे नौकरी लग सकती है। जहां उच्च पद प्राप्त होगा। हालांकि अगले माह तक सैलरी में वृद्धि होने की भी उम्मीद है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- घर में भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, लगता है वास्तु दोष; पंडित सुरेश पांडेय से जानें बचाव के 20 अचूक उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 07, 2024 11:25 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola