Love Rashifal: इन 5 राशियों के रिश्तों में घुलेगी मिठास और भी मजबूत होगा संबंध, पढ़ें 6 नवंबर का लव राशिफल

Love Rashifal: 6 नवंबर का दिन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा और लव लाइफ के मामले में आपका समय कैसा रहेगा. ये जानने के लिए आप 6 नवंबर 2025 दिन गुरुवार का अपना लव राशिफल पढ़ सकते हैं.

Love Rashifal

Love Rashifal 6 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 6 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो रही है. मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. साथ ही उत्तरा कृतिका और रोहिणी नक्षत्र रहेगा. व्यतिपात, वरीयान् और परिघ योग का निर्माण हो रहा है. करण की बात करें तो कौलव तैतिल और गर करण रहेगा. करण, नक्षत्र और योग के साथ ही ग्रहों की स्थिति का लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. आइए अब जानते हैं 6 नवंबर 2025, भगवान विष्णु को समर्पित गुरुवार का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा. आप यहां अपना लव राशिफल जान सकते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

जो लोग दूसरी शादी की तलाश में हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा. आप अगर निराश हैं तो आपको पार्टनर मिल सकता है. यह आपको कोई पुराना दोस्त हो सकता है. आप शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं.

वृषभ राशि

विज्ञापन

आपके लिए दिन सुनहरा रहेगा. वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा. जो लोग लंबे समय से पार्टनर की तलाश में हैं उन्हें सफलता मिल सकती है.

मिथुन राशि

विज्ञापन

मिथुन राशि वालों के प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे. आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आप कोई निर्णय लेने का सोच रहे हैं तो अच्छे से विचार कर लें. प्रेम-संबंध के लिए दिन अच्छा रहेगा.

कर्क राशि

विज्ञापन

शादी की तलाश में लगे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है. आपका भाग्य अच्छा रहेगा. सामने से अच्छी शादी का प्रस्ताव आ सकता है आप सोच-विचार कर फैसला लें.

सिंह राशि

विज्ञापन

आपको किसी निजी दोस्त से आपको रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है. यह आपको हैरान कर सकता है. आप इस विषय में जल्दबाजी में फैसला न लें. सोचकर अपना फैसला सुनाएं.

कन्या राशि

विज्ञापन

कन्या वालों को किसी दोस्त से रिश्ते का प्रस्ताव मिला है तो अच्छे से सोच-विचार कर फैसला सुनाएं. आपके लिए यह रिश्ता अच्छा साबित हो सकता लेकिन जल्दबाजी न करें.

तुला राशि

विज्ञापन

आपके पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती है. किसी रिश्ते को लेकर परिवार वाले विरोध कर रहे हैं तो यह विरोध कम हो सकता है. इससे आपका काम आसान होगा.

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

वृश्चिक राशि वालों के पास प्यार का इजहार करने के लिए अच्छा समय है. आप जिसके सामने इजहार करने वाले हैं वह आपके अधिक निकट नहीं है तो एक बार विचार कर लें.

धनु राशि

विज्ञापन

अगर आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो धीरज रखें. अगर ऑफिस में किसी को प्रस्ताव भेजना है तो अभी ऐसा न करें.

मकर राशि

विज्ञापन

मकर राशि वाले अपने रिश्ते के बारे में दोस्तों और परिवार को बताने वाले हैं तो अभी थोड़ा इंतजार करें. आपको यह फैसला भविष्य में लेना होगा.

कुंभ राशि

विज्ञापन

आपके लिए रोमांस के मामले में दिन अच्छा नहीं रहेगा. आपकी पसंद को लेकर दोस्त और परिवार वाले असहमति जता सकते हैं. आप उनकी बात सुनकर विचार करें.

मीन राशि

विज्ञापन

आपके रिश्ते को लेकर परिवार वालों की असहमति आपके लिए समस्या बन सकती है. आप अपने रिश्ते को लेकर संतुष्ट है तो परिवार वालों को समझाने की कोशिश करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ