Love Rashifal: इन 3 राशियों के लिए यादगार रहेगा बुधवार का दिन, जीवनसाथी संग बिताएंगे रोमांटिक समय

Love Horoscope: हर दिन प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं होता है। जहां कुछ लोगों के लिए बुधवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा, वहीं उन लोगों की भी कमी नहीं है, जो इस दिन को कोसेंगे। हालांकि राशिफल के लिए आपको ये पहले ही पता चल सकता है कि आने वाला समय आपके लिए खुशियां लेकर आएगा या परेशानियां। चलिए अब जानते हैं बुधवार यानी 6 अगस्त 2025 के प्रेम राशिफल के बारे में।

Love Rashifal 6 August 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 6 August 2025: प्यार का महीना यानी सावन चल रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 6 अगस्त 2025 को श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि है। साथ ही वैधृति योग, विष्कुम्भ योग, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, बालव करण और कौलव करण का योग बन रहा है। हालांकि बुधवार को नवग्रहों में से किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं होगा। ऐसे में योग का गहरा प्रभाव राशियों के जीवन पर ज्यादा पड़ेगा।

विज्ञापन

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि ये दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा तो इसके लिए पढ़ें नीचा दिया हुआ 6 अगस्त 2025 का प्रेम राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए बुधवार का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आप अपने साथी से बात करने में असहज महसूस करेंगे। विवाहित जातकों के मन में अपने रिश्ते को लेकर असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो सकती है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ दिशा- दक्षिण
  • शुभ अंक- 12 
  • उपाय- भजन-कीर्तन करें।

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

विवाहित जातकों को अपने जीवनसाथी के अतीत के बारे में कुछ ऐसी बातें पता चल सकती हैं, जिसके चलते वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न होंगी।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ दिशा- पश्चिम
  • शुभ अंक- 01
  • उपाय- मंदिर में जाकर सेवा करें।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग की कमी के कारण रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का साथी संग झगड़ा होगा। बुधवार को आशंकाओं के बादल विवाहित जातकों की लव लाइफ की शांति भंग कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ दिशा- पूर्व
  • शुभ अंक- 09
  • उपाय- नमक का दान करें।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

विवाहित जोड़ों का झगड़ा होगा और दोनों का एक-दूसरे पर विश्वास डगमगा सकता है। यदि कुछ समय तक ऐसी ही परिस्थिति रही तो आपके रिश्ते को खत्म होने से कोई नहीं रोक पाएगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ दिशा- उत्तर
  • शुभ अंक- 20
  • उपाय- विवाहित महिलाओं को भोजन कराएं।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

विवाहित जातक बात-बात पर भावुक होंगे और अपनी भावनाओं को लवमेट के सामने जाहिर करेंगे। उम्मीद है कि आपका साथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा, जिससे आपको अच्छा लगेगा।

  • शुभ रंग- चमकीला
  • शुभ दिशा- अग्नि कोण
  • शुभ अंक- 03
  • उपाय- खिचड़ी का दान करें।

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

बुधवार को विवाहित जातकों के प्रेम जीवन में अनुकूल बदलाव आने के आसार हैं। आपका साथी आपको लेकर सजग होगा। इसके अलावा आप उनके साथ मिलकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कोई जरूरी फैसला लेंगे।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ दिशा- ईशान कोण
  • शुभ अंक- 11
  • उपाय- कंबल का दान करें।

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को अपने प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। लवमेट के सामने आप अपनी बातों को स्पष्ट रूप से रख पाएंगे।

  • शुभ रंग- संतरी
  • शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व
  • शुभ अंक- 05
  • उपाय- धन या जल का दान करें।

ये भी पढ़ें- Chandra Budh Yuti: 20 अगस्त से 3 राशियों को मिलेगा हर काम में किस्मत का साथ, कर्क राशि में बुध से मिलेंगे चंद्रमा

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

शादीशुदा जातक अपने साथी से खुलकर संवाद कर पाएंगे, जिससे आप दोनों के बीच गलतफहमी पैदा नहीं होगी। बल्कि आप एक-दूसरे को लेकर संतुष्ट होंगे।

  • शुभ रंग- सुनहरा
  • शुभ दिशा- पश्चिम
  • शुभ अंक- 22
  • उपाय- चीनी या चावल का दान करें।

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

बुधवार का दिन प्यार के लिहाज से विवाहित जातकों के लिए बेहतर रहेगा क्योंकि जीवनसाथी संग दिल की बातें होंगी और कहीं घूमने जाएंगे। हालांकि रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के ऊपर नेगेटिविटी हावी रहेगी, जिस कारण साथी से बात करने का मन भी नहीं करेगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ दिशा- पूर्व
  • शुभ अंक- 07
  • उपाय- पानी या अन्न का दान करें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

विवाहित जातकों की अपने साथी से अच्छी बनेगी। आप एक दूसरे को तोहफे देंगे और सुनहरे पल साझा करेंगे। हाल के दिनों में जिन लोगों का रिश्ता पक्का हुआ है, वो अपने साथी संग लॉन्ग ड्राइव पर घूमने के लिए जाएंगे।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ दिशा- उत्तर
  • शुभ अंक- 13
  • उपाय- शिव मंत्रों का जाप करें।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

जीवनसाथी को खुश करने के लिए विवाहित जातक किसी खूबसूरत व रोमांटिक जगह पर जाने का प्लान करेंगे। यदि प्लान बनाने से पहले आप अपने साथी से बात करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए साथी संग मिलकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ दिशा- दक्षिण
  • शुभ अंक- 10
  • उपाय- शिवलिंग का जल से अभिषेक करें।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग की कमी के कारण विवाहित जोड़ों का झगड़ा होगा। सिंगल जातकों को गणेश जी कृपा से बुधवार को अपना सच्चा प्यार शायद मिल सकता है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ दिशा- पश्चिम
  • शुभ अंक- 21
  • उपाय- दीपदान करें।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 31 अगस्त से पहले किसका कारोबार पकड़ेगा रफ्तार और किसे मिलेगा प्रमोशन? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ