Love Rashifal: ध्रुव योग से 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगा प्यार, विदेश टूर का सपना होगा सच!

Love Rashifal 5 December 2024: प्यार और रोमांस के मामले में आज का दिन कुछ राशियों के जातकों के लिए बेहद यादगार रहने वाला है। हालांकि कुछ लोगों की पार्टनर से लड़ाई होने की भी संभावना है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 5 दिसंबर का लव राशिफल।

Love Rashifal 5 December 2024

लव राशिफल 5 दिसंबर 2024

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति को अपने आने वाले आज के बारे में राशिफल के माध्यम से पता चल सकता है। आज 5 दिसंबर 2024, दिन गुरुवार को मार्गशीर्ष माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। साथ ही ध्रुव योग बन रहा है, जिसका प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ने वाला है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि ये योग आपके लिए शुभ रहेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 5 दिसंबर का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

शादीशुदा जातकों का दिन पार्टनर के साथ अच्छा व्यतीत होगा। पार्टनर आपको खुश करने के लिए आपकी मनपसंद जगह पर लेकर जा सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने पार्टनर के साथ विदेश घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

शुभ रंग- ऑरेंज

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

वृषभ राशि

लंबे समय से यदि आप अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं लेकिन जा नहीं पा रहे हैं, तो आज आपका पार्टनर आपको विदेश टूर पर जाने की खुशखबरी दे सकता है। सिंगल जातकों का रिश्ता पिता जी के आशीर्वाद से संध्या से पहले पक्का हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

मिथुन राशि

शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन प्यार और रोमांस के मामले में बेहद कमजोर रहेगा। प्रातः काल में पार्टनर संग लड़ाई हो सकती है। इसके अलावा घरवालों की नाराजगी का सामना भी मिथुन राशि के जातकों को करना पड़ेगा, जिसके कारण मूड ऑफ रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

कर्क राशि

शादीशुदा जातकों का विदेश जाने का सपना उनका पार्टनर सच कर सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के बीच चल रही परेशानियां जल्द समाप्त होंगी। आपके पार्टनर को अपनी गलती का एहसास होगा, जिसके बाद वो आपसे माफी भी मांग सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

सिंह राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का विदेश जाने का सपना उनका सोलमेट आज पूरा कर सकता है। शादीशुदा कपल के बीच आई दूरियां समाप्त होंगी। पार्टनर से बात करने का अकेले में अच्छा समय मिलेगा, जिससे कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

कन्या राशि

बीते कई दिनों से यदि आपका अपने पार्टनर के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो आज उनसे दिल खोलकर बात करें। इससे आप दोनों के बीच आई दूरियां समाप्त होंगी और प्रेम बढ़ेगा। सिंगल जातकों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति बेहद अनुकूल है, जिसके सकारात्मक प्रभाव के कारण साल खत्म होने से पहले रिश्ता पक्का होने की पूरी संभावना है।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

तुला राशि

शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को पार्टनर के साथ सुनहरे व आनंदमय पल व्यतीत करने का अच्छा समय मिलेगा, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा और मनमुटाव दूर होंगे। सिंगल जातकों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल है, जिसके कारण रिश्ता पक्का हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

मैरिड कपल के बीच आई दूरियां समाप्त होंगी। सोलमेट से बात करने से उन्हें अच्छे से जानने का मौका मिलेगा। रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच मधुरता बनी रहेगी। शॉपिंग पर जाने का प्लान दोपहर से पहले बन सकता है।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

धनु राशि

बीते कुछ समय से यदि आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत नहीं कर पा रहे हैं, तो आज का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका बेहद खास रहने वाला है। आपका पार्टनर आपके साथ पूरा दिन व्यतीत करेगा, जिससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

मकर राशि

किसी अनजान व्यक्ति के कारण शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा मकर राशि के जातकों को पार्टनर की नाराजगी का भी सामना करना पड़ेगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि

अगर आप अपने पार्टनर को आज कहीं बाहर लेकर जा रहे हैं, तो ये प्लान इस समय शुभ नहीं है। आप दोनों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति सामान्य नहीं है, जिसके कारण लड़ाई होने की संभावना है। इसके अलावा एक्सीडेंट भी हो सकता है। इसलिए घर पर ही समय बिताने का प्रयास करें।

विज्ञापन

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मीन राशि

शादीशुदा जातकों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने से उन्हें अच्छे से जानने का मौका मिलेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनकी भी आज दोपहर से पहले पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। उम्मीद है कि अकेले में पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ