Love Rashifal: 4 नवंबर को कैसी रहेगी मेष से लेकर मीन राशिवालों की लव लाइफ? पढ़ें राशिफल

Love Rashifal: 4 नवंबर 2025 को कुछ लोगों की लव लाइफ में ग्रहों की कृपा से खुशियों का वास होगा. यदि आप जानना चाहते हैं कि मंगलवार को आपके जीवन में प्रेम का विस्तार होगा या नहीं तो उसके लिए पढ़ें 4 नवंबर 2025 का लव राशिफल.

Love Rashifal 4 November 2025

Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 4 November 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, 4 नवंबर 2025 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि रहेगी. साथ ही रेवती नक्षत्र, अश्विनी नक्षत्र, वज्र योग, सिद्धि योग, गर करण, वणिज करण और विष्टि करण आदि का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो केवल चंद्र ग्रह का राशि गोचर होगा. मंगल देव को समर्पित मंगलवार के दिन चंद्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे. हालांकि, चंद्र के अलावा अन्य ग्रहों का भी प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए अब जानते हैं 4 नवंबर 2025 के लव राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि

विवाहित मेष राशि के जातकों के लिए ये दिन प्यार के मामले में अच्छा रहेगा. शाम के समय जीवनसाथी के साथ अकेले में डिनर करने का मौका मिलेगा. हालांकि, खाना खाते समय आप दोनों ढेरों बातें करेंगे.

विज्ञापन

वृषभ राशि

विवाहित वृषभ राशि के जातक जीवनसाथी द्वारा कही गई छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करेंगे तो अच्छा रहेगा, अन्यथा झगड़ा होना पक्का है. सिंगल जातकों की मंगलवार को क्रश से मुलाकात होना संभव है.

मिथुन राशि

मंगलवार की रात तक आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. वहीं, जो लोग सिंगल हैं, उनकी मंगल देव की कृपा से क्रश से मुलाकात होगी. उम्मीद है कि आप दोनों एक-दूसरे से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि

विवाहित कर्क राशि के जातकों को जीवनसाथी से जुड़ी मन में रखी कुछ बातें परेशान कर सकती हैं. हालांकि, जीवनसाथी को आप अपनी परेशानी बताएंगे, लेकिन वो समझ नहीं पाएंगे.

सिंह राशि

जीवनसाथी के साथ मीठी-मीठी बातचीत करने से विवाहित सिंह राशि के जातकों का मूड अच्छा रहेगा. इसके अलावा आपका साथी शाम के समय आपके काम में सहयोग भी करेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

विवाह का प्रस्ताव सिंगल जातकों के लिए आ सकता है. वहीं, शादीशुदा कन्या राशि के जातक बच्चों और घरवालों के साथ समय बिताएंगे क्योंकि जीवनसाथी किसी काम में दिनभर व्यस्त रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि

जो लोग प्रेम विवाह करने के लिए तैयार हैं, उन्हें घरवालों की मंजूरी मिल सकती है. वहीं, जिन तुला राशिवालों की शादी हो चुकी है, उन्हें शाम से पहले जीवनसाथी संग समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले आप अपने साथी के साथ अच्छा व रोमांटिक पल साझा करेंगे.

वृश्चिक राशि

विवाहित वृश्चिक राशि के जातकों का मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा क्योंकि एक के बाद एक काम समय पर पूरे होंगे. इसके अलावा जीवनसाथी भी नाराज नहीं होगा, बल्कि आपकी हर बात को अहमियत देगा.

विज्ञापन

धनु राशि

शादी योग्य जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है. हालांकि, विवाहित धनु राशिवालों को मंगलवार को किसी भी काम में सफलता नहीं मिलेगी. उम्मीद है कि अनजाने में आपसे कोई बड़ी गलती हो जाएगी, जिस कारण घरवालों के साथ-साथ जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा.

मकर राशि

विवाहित मकर राशि के जातकों की जीवनसाथी के साथ नोकझोंक होगी, लेकिन दिन खत्म होते-होते आप दोनों बातें भूल जाएंगे और साथ में अच्छा समय बिताएंगे.

विज्ञापन

कुंभ राशि

विवाहित जातकों का दिन रोमांटिक रहेगा. जीवनसाथी अधिकतर समय आपके साथ रहेंगे. इसके अलावा आप किसी समारोह में भी जा सकते हैं. वहीं, सिंगल लोग किसी दोस्त के कारण परेशान रहेंगे.

मीन राशि

शादीशुदा मीन राशि के जातक जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा और सेहत में सकारात्मक परिवर्तन आएगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ