Love Rashifal: अतिगंड योग से बढ़ेंगी 3 राशियों के प्रेम जीवन में परेशानियां, 1 का टूटेगा दिल!

Love Rashifal 4 November 2024: प्यार के मामले में आज का दिन सभी राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा और इस दिन को वो कैसे यादगार बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 4 नवंबर का लव राशिफल। साथ ही 12 राशियों को सोमवार के दिन का अपना शुभ अंक-रंग भी पता चलेगा।

Love Rashifal 4 November 2024

लव राशिफल 4 नवंबर 2024

Love Rashifal 4 November 2024: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब-जब ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उससे शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। जहां शुभ योग के प्रभाव के कारण 12 राशियों में से कुछ राशियों के प्रेम जीवन में खुशियों का वास होता है। वहीं अशुभ योग के नकारात्मक प्रभाव के कारण कुछ लोगों की परेशानियां भी बढ़ती हैं।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 4 नवंबर 2024 दिन सोमवार को कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। साथ ही अशुभ अतिगंड योग का निर्माण हो रहा है, जिसका नकारात्मक प्रभाव 12 में से कुछ राशियों के जातकों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन प्यार के लिहाज से आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 4 नवंबर का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

लव रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल के बीच लड़ाई होने की संभावना है। यदि आपने अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रखा, तो आज आपका पार्टनर आपसे अलग होने का फैसला कर सकता है। इसके अलावा शादीशुदा जातकों की ससुराल पक्ष से भी लड़ाई हो सकती है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

वृषभ राशि

हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनका ब्रेकअप होने की संभावना है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, प्यार और रोमांस के मामले में उनका दिन बेकार रहेगा। फालतू की बातों पर पार्टनर से झगड़ा हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन में विभिन्न परेशानियों का आगमन होगा, जिसके कारण पार्टनर से लड़ाई भी होगी। इसके अलावा सेहत भी खराब हो सकती है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके जीवन में भी समस्याएं बनी रहेंगी। पार्टनर से झगड़ा होने की भी संभावना है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

कर्क राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग आज पूरे दिन अपने गुस्से पर काबू रखने का प्रयास करें। अन्यथा पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। बात को समय रहते नहीं संभाला, तो ब्रेकअप भी हो सकता है। शादीशुदा कपल दोपहर बाद डेट पर जा सकते हैं। जहां पर आप दोनों के बीच लड़ाई होने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

सिंह राशि

लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। अकेले में समय बिताने से कपल के बीच आए मनमुटाव दूर होंगे। शादीशुदा कपल को भी अकेले में समय बिताने का अच्छा समय मिलेगा, जिससे बॉन्ड स्ट्रांग होगा।

शुभ रंग- ऑरेंज

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

सिंगल लोग यदि किसी को पसंद करते हैं और आज उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आपको एक बार फिर से इस बारे में विचार करना चाहिए। अन्यथा आगे चलकर आपको ही ज्यादा परेशानी होगी। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में परेशानी होगी, जिसके कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

तुला राशि

कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति का नकारात्मक प्रभाव शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के प्रेम जीवन पर आज पड़ेगा। छोटी-छोटी बातों पर पार्टनर से लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण घर में पूरे दिन तनाव का माहौल रहेगा।

शुभ रंग- ब्राउन

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपका पार्टनर आपको डेट पर लेकर जा सकता है। घर की टेंशन से दूर पार्टनर के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

धनु राशि

प्यार और रोमांस के मामले में आज का दिन शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए यादगार रहेगा। पुरानी बातों को भूलकर पार्टनर के साथ वक्त बिताने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। साथ ही रिश्ते में गहराई आएगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

मकर राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की पार्टनर से लड़ाई होने के कारण मन पूरे दिन बेचैन रहेगा, जिसकी वजह से सेहत भी खराब हो सकती है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका भी साथी से झगड़ा दोपहर से पहले हो सकता है।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

शाम तक का समय शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए अनुकूल रहेगा। लेकिन उसके बाद पार्टनर से लड़ाई होने के कारण सेहत खराब हो सकती है। इसके अलावा सिर दर्द की परेशानी भी बनी रहेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

मीन राशि

रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच आई दूरियों के कारण उनका रिश्ता कमजोर होगा। पार्टनर से बात करने का समय नहीं मिलेगा, जिसकी वजह से मन थोड़ा परेशान भी रहेगा। शादीशुदा कपल के प्रेम जीवन में भी बाधाएं उत्पन्न होंगी।

शुभ रंग- बैंगनी

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ