Love Rashifal: वृद्धि योग के प्रभाव से 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगा प्रेम! जानें अन्य 9 का कैसा रहेगा दिन?

ग्रहों की बदली चाल के कारण समय-समय पर वृद्धि योग बनता है, जिसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। चलिए जानते हैं 4 मई 2025 को वृद्धि योग का कैसा प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा।

Love Rashifal 4 May 2025

लव राशिफल 4 मई 2025

ज्योतिष शास्त्र में वृद्धि योग का खास महत्व है। इस योग का निर्माण तब होता है, जब कोई ग्रह अपनी ही राशि या उच्च राशि में स्थित होता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 4 मई 2025 को सुबह 7 बजकर 19 मिनट तक वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी, जिसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ होगा। जबकि शाम में 05 बजकर 14 मिनट से लेकर 06 बजकर 51 मिनट तक राहुकाल रहेगा।

विज्ञापन

रविवार को प्रात: काल 12 बजकर 41 मिनट से पूरे दिन वृद्धि योग रहेगा, जिसका गहरा प्रभाव लोगों की लव लाइफ पर पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं 4 मई 2025 के लव राशिफल के बारे में।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोगों का प्रेम जीवन रोमांटिक और उत्साह से भरा रहने वाला है। यदि आप अपने किसी दोस्त से प्यार करते हैं तो प्रेम पत्र लिखकर उनसे अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन

शुभ अंक- 12 और 26

वृषभ राशि

शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत रहें। अन्यथा धीर-धीरे गलतफहमियों के कारण आपका रिश्ता कमजोर होता चला जाएगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 25 और 02

विज्ञापन

मिथुन राशि

हाल ही में जो लोग नए रिश्ते में बंधे हैं, उनका अपने प्रिय के साथ डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं और किसी के साथ रिश्ते में नहीं बंधे हैं, रविवार का दिन उनके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- ग्रीन

विज्ञापन

शुभ अंक- 01 और 12

कर्क राशि

कपल साथ में वक्त बिताएंगे, जिससे दोनों को ही सुखद अहसास होगा। सिंगल लड़के व लड़कियां अपने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे, जिससे अच्छा महसूस होगा। इसके अलावा रविवार को सेहत का भी साथ मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 11 और 16

विज्ञापन

सिंह राशि

शादीशुदा जातक अपने प्रिय के साथ समय बिताएं और हर एक पल का आनंद लेने का प्रयास करें। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 02 और 17

विज्ञापन

कन्या राशि

विवाहित जातक अपने प्रिय के साथ वक्त बिताएंगे, जिसका आनंद उठाने का पूरा प्रयास करें। सिंगल लड़कियों को उनका कोई पुराना मित्र प्रपोज कर सकता है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 09 और 22

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के प्रेम जीवन में कई चुनौतियां आने वाली हैं। इसलिए धैर्य रखें और सोलमेट से बातचीत करते समय संयम रखें। सिंगल लड़कियां यदि अपने किसी दोस्त को पसंद करती हैं तो रविवार को वो आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकती हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 01 और 11

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

अपने प्रिय के साथ रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे, जिससे रिश्ते में स्नेह और आपसी समझ बढ़ेगी। सिंगल लड़कों से उनकी कोई पुरानी मित्र अपने प्यार का इजहार कर सकती है।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 18 और 12

धनु राशि

सिंगल लोगों को नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे बहुत अच्छा लगेगा। वहीं जो लोग रिश्ते में बंध चुके हैं, रविवार को वो घर पर ही रहेंगे। किसी न किसी काम के चक्कर में आपका साथी व्यस्त रहेगा, जिसके कारण आप दोनों की बात होनी मुश्किल है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 06 और 11

विज्ञापन

मकर राशि

प्रेम जीवन में कोई बड़ा संकट आने वाला था, जो वृद्धि योग के शुभ प्रभाव के कारण टल गया है। लेकिन सेहत को लेकर कुछ दिनों तक मकर राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। इसके अलावा जीवनसाथी संग समय बिताएं और हर एक लम्हे का आनंद लें।

शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

शुभ अंक- 15 और 28

कुंभ राशि

हाल ही में यदि आपका रिश्ता पक्का हुआ है तो साथी से झगड़ा हो सकता है। इसलिए धैर्य रखें और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करें। वहीं जिन लोगों की शादी को कई साल हो गए हैं, उनके लिए रविवार का दिन रोजाना की तरह घर व ऑफिस का काम करते हुए व्यतीत होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 04 और 11

विज्ञापन

मीन राशि

हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, वो जीवनसाथी के साथ वक्त बिताएंगे जिससे रिश्ते में स्नेह बढ़ेगा। दूसरी तरफ गलतफहमियों के कारण लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का रिश्ता कमजोर होगा। इसके अलावा मन भी परेशान रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 06 और 18

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ