Love Rashifal: 31 जुलाई को इन 3 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, चंद्र करेंगे तुला राशि में गोचर

Love Horoscope: जुलाई माह के आखिरी दिन 31 तारीख को चंद्र देव तुला राशि में गोचर करेंगे। चंद्र के इस गोचर का गहरा प्रभाव गुरुवार को 12 राशियों के प्रेम जीवन पर भी पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि ये गोचर आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है या नहीं तो इसके लिए पढ़ें 31 जुलाई 2025 का प्रेम राशिफल।

Love Rashifal 31 July 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 31 July 2025: ज्योतिष दृष्टि से जुलाई माह का आखिरी दिन बेहद खास है क्योंकि 31 जुलाई 2025 को चंद्र देव तुला राशि में गोचर करेंगे। इस दिन सुबह 04 बजकर 58 मिनट तक श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी, जिसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ होगा। साथ ही चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, साध्य योग, शुभ योग, गर करण, वणिज करण और विष्टि करण का संयोग बन रहा है। चलिए अब जानते हैं 31 जुलाई 2025, वार गुरुवार के प्रेम राशिफल और उपायों के बारे में।

विज्ञापन

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

जुलाई माह के आखिरी दिन चंद्र देव की कृपा से विवाहित जातकों के संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी और भाई-बहनों के साथ वक्त बिताकर खुशी मिलेगी। जबकि सिंगल जातकों को करियर को लेकर तनाव रहेगा।

विज्ञापन
  • दान- नींबू
  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 13
  • शुभ दिशा- उत्तर

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

छोटी-मोटी परेशानियों के बाद भी विवाहित जातकों की लव लाइफ में प्यार बना रहेगा। विवाह आदि से संबंधित मामलों को आगे बढ़ाने के लिए गुरुवार का दिन शुभ है। फैसला सिंगल जातकों के हित में आ सकता है।

  • दान- केले
  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 01
  • शुभ दिशा- पूर्व

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड

दांपत्य जीवन की बात की जाए तो गुरुवार को स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगी। सिंगल जातकों के लिए जुलाई माह के आखिरी दिन शादी का रिश्ता आ सकता है।

विज्ञापन
  • दान- हल्दी
  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 09
  • शुभ दिशा- पश्चिम

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

काम की व्यस्तता के कारण विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ वक्त नहीं व्यतीत कर पाएंगे। सिंगल जातकों की सोलमेट से मुलाकात होने की संभावना कम है।

  • दान- चने की दाल
  • शुभ रंग- संतरी
  • शुभ अंक- 05
  • शुभ दिशा- दक्षिण

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

विवाहित जातकों को अपने प्रेम संबंध में कुछ कमजोरी देखने को मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, लेकिन मन ही मन किसी को पसंद करते हैं। उनके लिए आने वाला समय उत्तम है क्योंकि आपके क्रश से आपकी शादी की बात चल सकती है।

विज्ञापन
  • दान- धार्मिक पुस्तकें
  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 10
  • शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण

विवाहित जोड़ों की मामूली बात पर बहस हो सकती है, लेकिन इसके कारण ज्यादा तनाव नहीं होगा। सिंगल लोग दोस्तों के साथ खुशनुमा पल साझा करेंगे, जिससे मानसिक तनाव कम होगा।

  • दान- केले
  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 03
  • शुभ दिशा- ईशान कोण 

ये भी पढ़ें- Guru Gochar: अब लहराएगा इन 3 राशियों का परचम, गुरु ने किया आर्द्रा नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर

विज्ञापन

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

विवाहित जातकों के रिश्ते में प्रेम की जगह बहस और नाराजगी ज्यादा देखने को मिलेगी। जिन सिंगल जातकों के रिश्ते की बात कहीं चल रही है, वो जल्दबाजी में फैसला न लें। बल्कि एक बार और सामने वाले व्यक्ति की कुंडली के बारे में जानने का प्रयास करें।

  • दान- चने की दाल
  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 11
  • शुभ दिशा- उत्तर

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी

विवाहित जातक अपने रिश्ते को लेकर सतर्क रहें और साथी से बात करते वक्त सोच-समझकर शब्दों का चयन करें। अन्यथा जीवनसाथी के साथ-साथ भाई-भाभी से भी बहस हो सकती है। सिंगल जातकों की किसी पुराने मित्र से गुरुवार को अचानक फोन पर बात हो सकती है। काफी समय बाद उनसे बात करके आपको खुशी मिलेगी और एक कनेक्शन फील होगा।

विज्ञापन
  • दान- बेसन
  • शुभ रंग- चमकीला
  • शुभ अंक- 08
  • शुभ दिशा- अग्नि कोण

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा

सिंगल धनु राशिवालों के लिए गुरुवार को शादी का रिश्ता नहीं आएगा। इसलिए आस न लगाएं। विवाहित जातकों के रिश्ते में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। इसलिए इस वक्त अपने साथी पर विश्वास बनाए रखें और उनसे झूठ न बोलें।

  • दान- चंदन
  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 16
  • शुभ दिशा- पश्चिम

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो

दांपत्य जीवन सामान्य दिनों की तुलना से ज्यादा कमजोर रहेगा। छोटी-छोटी बातें बड़े झगड़े का कारण बन सकती हैं। इसलिए गुरुवार को विवाहित जातक खुद को शांत रखने का प्रयास करें और सच का साथ दें।

विज्ञापन
  • दान- हल्दी
  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 02
  • शुभ दिशा- दक्षिण

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

विवाहित जोड़ों का झगड़ा हो सकता है। इसलिए एक दूसरे को पूरी तरह से समझने की कोशिश करें और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। सिंगल जातकों को जुलाई माह के आखिरी दिन अपना हमसफर मिल सकता है।

  • दान- पीले रंग के कपड़े
  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 18
  • शुभ दिशा- ईशान कोण 

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

हाल के दिनों में जिन लोगों का रिश्ता पक्का हुआ है, उनका साथी उन्हें पूरा समय देगा। विवाहित जातक एक दूसरे को पूरा समय देंगे और पुरानी बातों को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
  • दान- चने की दाल
  • शुभ रंग- वाइट
  • शुभ अंक- 12
  • शुभ दिशा- अग्नि कोण

ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 22 अगस्त से पहले 3 राशियों पर मेहरबान होंगी धन की देवी, अपने ही नक्षत्र में राज करेंगे बुध

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ