Love Rashifal 3 July 2024: रिश्ते में परस्पर प्रेम, भरोसा, सम्मान और अटैचमेंट होना आवश्यक है। ये चारों चीजें किसी भी रिश्ते की नींव हैं। इनके न होने से रिलेशनशिप की डोर डगमगाने लगती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 ग्रह का वर्णन किया है, जिनकी मदद से आपको अपने आने वाले कल से जुड़ी अहम जानकारियां मिल सकती हैं। यहां तक कि प्यार के मामले में दिन कैसा रहेगा, ये भी पता चल सकता है। चलिए जानते हैं कल का लव राशिफल।
मेष राशि
विवाहित लोग पार्टनर के साथ दो से तीन दिन के लिए घूमने जा सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।
वृषभ राशि
बीते दिनों जिन लोगों का रिश्ता तय हुआ है, वह पार्टनर संग लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। विवाहित लोगों का दिन कल के मुकाबले ज्यादा रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशि
विवाहित लोगों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं, जिससे आपका संबंध मजबूत होगा। अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रपोजल आ सकता है।
जो लोग अपने पार्टनर के ही ऑफिस में काम करते हैं, उनके बीच अनबन होने की पूरी संभावना है। अविवाहित लोग इस समय किसी भी अनजान व्यक्ति से भावनात्मक रूप से न जुड़े, वरना दिल टूटने की पूरी संभावना है।
सिंह राशि
प्यार के मामले में विवाहित लोगों का दिन अच्छा रहेगा। हर काम में पार्टनर का साथ मिलेगा, जिससे मन में शांत रहेगा। जिन लोगों की इसी साल शादी हुई है, वह एक हफ्ते के लिए पार्टनर के साथ कहीं बाहर ट्रिप पर जा सकते हैं।
कन्या राशि
जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच किसी म्यूचुअल फ्रेंड के कारण मनमुटाव हो सकते हैं। अगर आपने अपनी वाणी पर काबू नहीं रखा, तो ब्रेकअप होने की भी पूरी आशंका है। अविवाहित लोगों का रोका हो सकता है।
तुला राशि
विवाहित लोग पार्टनर संग लॉन्ग ड्राइव या मूवी डेट पर जा सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। गलतफहमी के कारण क्रश से लड़ाई हो सकती है।
वृश्चिक राशि
लंबे समय से अगर आप अपने किसी दोस्त को प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए दोपहर का समय सबसे उत्तम रहेगा। सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है। न्यूली मैरिड कपल अपने रिश्ते को एक कदम और आगे लेकर जा सकते हैं।
धनु राशि
फ्यूचर प्लानिंग को लेकर न्यूली मैरिड कपल के बीच लड़ाई होने की संभावना है। अगर आप और आपका पार्टनर एक ही ऑफिस में काम करते हैं, तो गुरुवार का पूरा दिन साथ में बिता सकते हैं।
मकर राशि
जिन लोगों की शादी इंटरनेट के जरिए हुई थी, गुरुवार को उनके बीच मनमुटाव हो सकते हैं। अविवाहित लोग प्यार के मामले में इस समय अपने दोस्तों पर भी विश्वास न करें, नहीं तो दिल टूट सकता है।
कुंभ राशि
सिंगल लड़कियों के जीवन में उनके सोलमेट की एंट्री हो सकती है। जो शादीशुदा कपल एक ही ऑफिस में काम करते हैं, उनके बीच गलतफहमी के कारण लड़ाई होने की पूरी-पूरी संभावना है।
मीन राशि
सिंगल लड़कियों से उनका क्रश अपने प्यार का इजहार कर सकता है। बीते कई दिनों से चल रहा मनमुटाव विवाहित लोगों के बीच दूर हो सकता है। पूरा दिन साथ में बिताने के कारण मन खुश रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।