---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: महाशिवरात्रि पर कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? जानें प्रेम राशिफल और शुभ अंक-रंग

Love Rashifal 26 February 2025: महाशिवरात्रि का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका कैसा रहेगा? यदि इस बारे में आप जानना चाहते हैं तो इसके लिए पढ़ें 26 फरवरी 2025, दिन बुधवार का लव राशिफल। साथ ही आपको अपने लकी कलर और अंक के बारे में जानने को मिलेगा। 

---विज्ञापन---

Love Rashifal 26 February 2025: शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन महादेव और मां पार्वती का मिलन हुआ था। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन यदि सिंगल लोग व्रत रखते हैं तो उन्हें योग्य साथी मिलने की संभावना है। शादीशुदा लोगों के लिए भी ये व्रत रखना शुभ रहेगा। इससे आपको महादेव और मां पार्वती का आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा।

वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार 26 फरवरी 2025, दिन बुधवार को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। 26 फरवरी को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। साथ ही परिघ योग और शिव योग का निर्माण हो रहा है। यदि आप जानना चाहते हैं कि महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए खास रहेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 26 फरवरी 2025 का लव राशिफल।

---विज्ञापन---

मेष राशि

महाशिवरात्रि का दिन रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए सामान्य रहेगा। साथी से मुलाकात होने की संभावना कम है। पति-पत्नी के लिए ये दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी संग रोमांटिक समय बिताएंगे।

शुभ रंग- भूरा

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 8

वृषभ राशि

शादीशुदा जातकों का साथी संग घूमने-फिरने या मूवी देखने का प्लान बन सकता है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके लिए ये दिन सामान्य रहेगा। सोलमेट से मुलाकात होने की संभावना नहीं है।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

महाशिवरात्रि के शुभ दिन सिंगल लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं या जो लोग हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं उनके जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। साथी के साथ मंदिर जाएंगे और उनके संग पूजा करेंगे।

शुभ रंग- हरा

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 4

कर्क राशि

प्रेम जीवन में उत्पन्न परेशानियों के कारण सिरदर्द की समस्या रहेगी। साथ में घूमने जाने का प्लान बना हुआ है तो वो भी कैंसिल हो सकता है। सिंगल लोगों का रिश्ता उनके किसी दोस्त के सहयोग से तय हो सकता है।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 8

---विज्ञापन---

सिंह राशि

दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न होंगी। कहीं जाने का प्लान है, तो वो कैंसिल भी हो सकता है। सिंगल लोगों का दिन भी कुछ खास नहीं रहेगा। बुधवार को सच्चे प्यार से मुलाकात नहीं होगी।

शुभ रंग- गुलाबी

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

जो लोग अपने साथी को धोखा दे रहे हैं। उनके झूठ के बारे में सोलमेट को पता चल सकता है। उम्मीद है कि महाशिवरात्रि के दिन आपका रिश्ता टूट जाएगा। हालांकि सिंगल लोगों के लिए ये दिन अच्छा रहेगा। सच्चे प्यार से मुलाकात होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

महाशिवरात्रि का दिन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। एक तरफ जहां सिंगल लोगों को उनका प्यार नहीं मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ कपल का झगड़ा होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे। शाम बाद डेट पर जाने का प्लान भी बन सकता है। सिंगल लोगों को प्यार में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 3

धनु राशि

जो लोग सिंगल हैं उनके लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे तो अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

मकर राशि

साथी संग समय बिताने से रिश्ते में मजबूती आएगी। घरवालों से कोई विवाद चल रहा है तो अनबन दूर होने की पूरी संभावना है। सिंगल लोगों को प्यार में सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 10

कुंभ राशि

महाशिवरात्रि का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। हाल ही में जिन लोगों की शादी तय हुई है उनका रिश्ता टूट सकता है। शादीशुदा कपल का दिन मिलाजुला रहेगा। वहीं, जो लोग सिंगल हैं उन्हें कुछ वक्त और सच्चे प्यार का इंतजार करना होगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

मीन राशि

दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति के कारण साथी से लड़ाई होने की संभावना है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग साथी संग दिन बिताएंगे। बुधवार को साथी के साथ यदि आप मंदिर जाएंगे और महादेव जी का आशीर्वाद लेंगे, तो अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 2

ये भी पढ़ें- Sun Transit: सूर्य गोचर से बढ़ी इन 3 राशियों की टेंशन, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 25, 2025 01:28 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola