Love Rashifal: चंद्र की कृपा से इस राशिवालों को मिलेगा जीवनसाथी का साथ, 5 की शादीशुदा जिंदगी में बढ़ेंगी खुशियां

Love Horoscope: चंद्र देव 24 जून को राशि गोचर कर रहे हैं, जिसके शुभ प्रभाव से कई राशियों की शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बढ़ेंगी। जबकि 12 में से किसी 1 राशिवाले को अपना जीवनसाथी मिल सकता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि ये दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपके हक में रहेगा या नहीं तो इसके लिए पढ़ें 24 जून 2025, वार मंगलवार का लव राशिफल।

Love Rashifal 23 June 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 24 June 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 जून 2025 को शाम 06 बजकर 59 मिनट तक आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी, जिसके बाद अमावस्या तिथि का आरंभ होगा। जबकि दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ होगा। वहीं राहुकाल दोपहर 03 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन

हनुमान जी को समर्पित मंगलवाल के दिन सुबह 09 बजकर 35 मिनट तक शूल योग रहेगा, जिसके बाद गण्ड योग शुरू हो रहा है। इसके अलावा चंद्र का भी गोचर होगा। 24 जून को देर रात 11 बजकर 45 मिनट पर चंद्र देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे। चलिए अब जानते हैं मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए ये दिन प्यार और रोमांस के लिहाज से कैसा रहेगा।

विज्ञापन

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

रिलेशनशिप में मौजूद लोग प्यार में धोखा खा सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। विवाहित जातकों को पार्टनर की भावनाओं को समझने में परेशानी होगी, जिसके कारण घर में तू-तू मैं-मैं होगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 11
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
  • सावधानी- किसी की बातों में आकर अनौतिक कार्य न करें।

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

जिन लोगों की शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां चल रही हैं, वो अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। नहीं तो आपकी शादी कुछ ही समय में टूट जाएगी। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अपना सच्चा प्यार मंगलवार को नहीं मिलेगा। इसलिए कोई आस न लगाएं।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 19
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- हनुमान जी को नारंगी रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
  • सावधानी- लोगों को पैसे उधार देने से बचें।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

सिंगल जातक बिना सोचे-समझे किसी के प्रपोजल के लिए हां न कहें। नहीं तो प्यार में धोखा खा सकते हैं। विवाहित जातक अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें और रिश्ते में गलतफहमी को उत्पन्न न होने दें।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 02
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- चंद्र देव को खीर का भोग लगाएं।
  • सावधानी- मकान खरीदने से बचें।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

मंगलवार को शादीशुदा कपल मौसम का पूरा मजा लेंगे। किसी ठंडी जगह पर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। इस ट्रिप से आपके रिश्ते में एक बार फिर प्यार का आगमन होगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। अविवाहित कर्क राशिवालों को चंद्र देव के आशीर्वाद से अपना सच्चा प्यार मिल सकता है।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 24
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- राम जी और हनुमान जी की बारी-बारी से पूजा करें।
  • सावधानी- संपत्ति बेचने से बचें।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

अविवाहित सिंह राशिवालों के लिए रिश्ता आ सकता है, जिसका जवबा बिना सोचे-समझे न दें। शादीशुदा लोगों के ऊपर नकारात्मकता हावी रहेगी, जिसके कारण स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा। घर में क्लेश का वातावरण रहेगा, जबकि रात में जीवनसाथी से तू-तू मैं-मैं होने की संभावना है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 03
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- लड्डुओं का दान करें।
  • सावधानी- सोच-समझकर जमीन का सौदा करें।

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

हाल के दिनों में जिन लोगों का रिश्ता पक्का हुआ है, वो धोखे का शिकार हो सकते हैं। वहीं जिन लोगों की शादी को कई साल हो गए हैं, उन्हें अपने पार्टनर के प्रति अधिक सावधानी बरतनी होगी। साथी की भावनाओं को समझें और छोटे-मोटे विवादों से दूर रहें।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- वाइट
  • शुभ अंक- 17
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • उपाय- बूंदी का दान करें।
  • सावधानी- जल्दबाजी में निवेश न करें।

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत बनाने के लिए उन्हें समझने की कोशिश करें और कुछ बातों को अनदेखा करने का प्रयास करें। अन्यथा रोजाना के लड़ाई-झगड़े आपके रिश्ते को खोखला कर देंगे। सिंगल लोगों का दिन घर का काम करते हुए व्यतीत हो जाएगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 07
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- खीर का दान करें।
  • सावधानी- किसी की बातों में आकर उधार न दें।

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

सिंगल जातकों का किसी दोस्त से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण मन परेशान रहेगा और किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी का आपकी तरफ आकर्षण बढ़ेगा, जिससे शादीशुदा जिंदगी में रोमांस बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 28
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- धन का दान करें।
  • सावधानी- अकेले वाहन चलाकर लंबी यात्रा पर न जाएं।

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

मंगलवार को विवाहित जातकों का साथी संग भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। उनके साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। सिंगल लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। करियर में अस्थिरता आएगी और सेहत में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 12
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- गरीबों की सेवा करें।
  • सावधानी- उधार लेने से बचें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

अविवाहित जातकों को अपना सच्चा प्यार नहीं मिलेगा। इसलिए खापाखा भागदौड़ न करें और किसी की बातों में न आएं। विवाहित जातकों की शादीशुदा जिंदगी में संतुलन, प्यार, भरोसा और समझ बढ़ेगी। मंगलवार को घर पर साथी संग अच्छा वक्त बिताएंगे।

  • शुभ रंग- संतरी
  • शुभ अंक- 31
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • उपाय- अनाज का दान करें।
  • सावधानी- जल्दबाजी में किसी को पैसे न दें।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

चंद्र देव की कृपा से विवाहित जातकों की शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनके जीवन में चुनौतियां बढ़ेंगी। करियर से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 20
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- गौशाला में हरे चारे का दान करें।
  • सावधानी- सोच-समझकर पैसों का लेन-देन करें।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

मीन राशि के जातकों की शादीशुदा जिंदगी में धीरे-धीरे खुशियां बढ़ेंगी। साथी के साथ संबंधों में सुधार होगा और आपसी समझ बढ़ेगी। यदि आप सिंगल हैं तो ये दिन आपके लिए प्यार के अलावा हर मायने में खास रहने वाला है। घरवालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 16
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- राहगीरों को शरबत पिलाएं।
  • सावधानी- अनौतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कामकाज-रिश्तों और सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ