Love Rashifal: 22 अक्टूबर को इन 4 राशियों के लिए प्यार भरा रहेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी का लव राशिफल

Love Rashifal: 22 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए सामान्य रहेगा. जबकि, कुछ लोग परेशान रह सकते हैं. आज गोवर्धन पूजा के दिन आप जानना चाहते हैं कि बुधवार को आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी तो उसके लिए पढ़ें 22 अक्टूबर 2025 का प्रेम राशिफल.

Love Rashifal

Love Rashifal 22 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि रहेगी. साथ ही किंस्तुघ्न, बव और बालव करण, स्वाती और विशाखा नक्षत्र, प्रीति और आयुष्मान योग का करण का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा दिन बुधवार रहेगा. इन सभी का प्रभाव सभी राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा. चलिए अब जानते हैं 22 अक्टूबर 2025 के प्रेम राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

प्रेम संबंध में आ रही रुकावटे दूर होंगी और घर वाले आपकी भावनाओं को समझेंगे. आपका प्रेम आपके प्रति इजहार करेगा. आप इस समय का आनंद उठाएं.

वृषभ राशि

विज्ञापन

जीवन में लंबे समय से चली आ रही चिंताओं से मुक्त होंगे और सुकून मिलेगा. भविष्य के बारे में सोच सकते हैं. लेकिन किसी भी चीज को लेकर अधिक दबाव महसूस न करें.

मिथुन राशि

विज्ञापन

आपका साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है. बातचीत करके समाधान निकाले इससे फिर से प्रेम विकसित होगा. तनाव कम होगा और प्यार बढ़ेगा.

कर्क राशि

विज्ञापन

आप दोनों एक-दूसरे से प्रेम की इच्छा करेंगे. आपको इजहार करना चाहिए इससे प्रेम ओर भी गहरा होगा. आपको प्रशंसा मिल सकती है.

सिंह राशि

विज्ञापन

प्रेम संबंध और बातचीत पर ध्यान दें. पार्टनर के सामने प्यार का इजहार करें. आपके सामने परेशानी आ सकती है लेकिन संबंध को नई दिशा मिलेगी.

कन्या राशि

विज्ञापन

आप प्रेम खोजने का जोखिम उठा सकते हैं इससे आपको नया प्रेम प्राप्त होगा. आपके प्रेमी के साथ नए अच्छे संबंध बन सकते हैं.

विज्ञापन

तुला राशि

जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और रोमांस बढ़ेगा. अपनी इच्छाओं के बारे में खुलकर बात करें. रिश्ते में कोई गलतफहमी है तो इसे दूर करें.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आपको किसी पुराने मित्र से प्रेम मिल सकता है. यह मित्र काफी समय से आपके प्रति आकर्षित था आज वह इस बात को स्वीकार कर आपको हैरान कर सकता है.

विज्ञापन

धनु राशि

कोई करीबी आपको अपनी ओर खिंचता हुआ नजर आएगा. आपके और साथी के बीच प्रेम की परिस्थितियां पनप सकती हैं.

विज्ञापन

मकर राशि

आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी सोच आपसे मिलती होगी. आप इस संबंध के बारे में सोच सकते हैं. आपको इसमें परिवार का साथ भी मिलेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आपका पार्टनर आप से किसी चीज की डिमांड कर सकता है. अगर यह डिमांड काफी बड़ी है तो खर्चे में कटौती करें. सोच-विचार कर फैसला करें और मजबूत बनकर अपने लिए खड़े रहें.

विज्ञापन

मीन राशि

पार्टनर के साथ बैठकर प्रेम के शुरुआती दौर को याद करें. इससे आपके रिश्ते गहरे होंगे. आपके जीवन में यह प्रेम प्रसंग खुशियां ला सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ