Love Rashifal: सावन के पहले सोमवार के दिन कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? पढ़ें राशिफल 

Love Rashifal 22 July 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह की मजबूत स्थिति होती है, उनके जीवन में सदा प्रेम बना रहता है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है, उन्हें जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाने में परेशानी होती है। चलिए जानते हैं प्यार के मामले में आज का दिन 12 राशियों के लोगों के लिए कैसा रहेगा।

Love Rashifal 22 July 2024

Love Rashifal 22 July 2024: प्यार एक ऐसी फीलिंग है, जो व्यक्ति को अपने पार्टनर के प्रति जिम्मेदार बनाती है। जब कोई व्यक्ति प्यार में होता है, तो वह अपने से ज्यादा सामने वाले व्यक्ति की केयर करता है। हालांकि हर दिन एक जैसा नहीं होता है। जहां कुछ दिन कुछ राशियों के लोगों के लिए अच्छे होते हैं, तो वहीं उसी समय कुछ राशियों के लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन प्यार के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़े 22 जुलाई 2024 का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

बात-बात पर गुस्सा करने की आदत को लेकर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

वृषभ राशि

इस समय वृषभ राशि के लोगों की कुंडली में प्यार के कारक ग्रह शुक्र देव की स्थिति बेहद मजबूत है। इस वजह से अविवाहित लोगों की दोपहर तक शादी पक्की हो सकती है। शादीशुदा लोगों की लव लाइफ में सोमवार को ही नहीं आने वाले कुछ दिनों तक प्यार बना रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

मिथुन राशि

शादीशुदा लोगों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं, जिसके कारण मिथुन राशि के लोग परेशान रहेंगे। वहीं अविवाहित लोगों की कुंडली में भी प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की कमजोर स्थिति है, जिसकी वजह से अभी विवाह का योग नहीं है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

कर्क राशि

कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार सोमवार का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए सुखद रहेगा। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ भरपूर समय बिताने का अवसर मिलेगा। लेकिन अविवाहित लोग थोड़े परेशान रहेंगे, क्योंकि क्रश के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लानिंग पर बात करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच चल रहा मनमुटाव भी खत्म हो जाएगा। हालांकि अविवाहित लोगों को प्यार के मामले में थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। शुक्र ग्रह की कमजोर स्थिति के कारण विवाह होना इस समय मुश्किल है।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग यदि पार्टनर के साथ कहीं बाहर शॉपिंग करने के लिए जा रहे हैं, तो अपने गुस्से पर काबू रखें। वरना लड़ाई होने की पूरी संभावना है। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उनकी बेस्ट फ्रेंड से लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

तुला राशि

यदि आप अपनी बेस्ट फ्रेंड से प्यार करने लगे हैं, तो उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने के लिए सोमवार का दिन शुभ है। शादीशुदा लोगों को उनका पार्टनर कोई गुड न्यूज दे सकता है।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

विवाहित लोगों की पार्टनर संग लड़ाई हो सकती है, जिसकी वजह से पूरे दिन आपका मूड खराब रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें क्रश के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिलेगा। जहां पर वह आपसे अपनी मोहब्बत का इजहार भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

धनु राशि

सोमवार का दिन धनु राशि के लोगों के लिए यादगार रहेगा। विवाहित लोगों को उनका पार्टनर कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है। अविवाहित लोगों को यदि शाम में कोई देखने आ रहा है, तो जल्द ही आपका रिश्ता पक्का हो सकता है।

शुभ रंग- गोल्डन

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

मकर राशि

विवाहित लोगों का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से भविष्य के बारे में बात करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगा। वहीं अविवाहित लोगों की जिंदगी में भी प्रेम के आगमन होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की मजबूत स्थिति है। इसी वजह से सिंगल लोगों को उनका सोलमेट मिल सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों की लव लाइफ में भी प्यार, भरोसा और अपनापन बढ़ेगा।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

मीन राशि

यदि आप अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं, तो उन्हें प्रपोज करने के लिए सोमवार का दिन सबसे शुभ है। विवाहित लोग अपने पार्टनर के दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करें, अन्यथा लड़ाई हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ