Love Rashifal: सिद्धि योग का 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें प्रेम राशिफल

शुक्रवार को सिद्धि योग बन रहा है, जिसका मिलाजुला प्रभाव सभी 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि सिद्धि योग के निर्माण के कारण आपको लाभ होगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 21 मार्च 2025 का लव राशिफल। 

Love Rashifal 21 March 2025

लव राशिफल 21 मार्च 2025

हिंदू धर्म के लोगों के लिए ज्योतिष शास्त्र का खास महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों, 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है, जिनकी मदद से हर एक व्यक्ति को अपने भविष्य के बारे में पता चल सकता है। हालांकि समय-समय पर ग्रहों के गोचर और शुभ-अशुभ योग का प्रभाव लोगों के ऊपर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 21 मार्च 2025 को चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। साथ ही सिद्धि योग बन रहा है।

विज्ञापन

अगर आप जानना चाहते हैं कि सिद्धि योग का आपकी लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए पढ़ें 21 मार्च 2025, दिन शुक्रवार का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है जिसके कारण मेष राशि के जातक चिंतित रहेंगे। वहीं जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं उनके खराब रिश्ते में सुधार होगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे तो ये आपके रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

वृषभ राशि

आधे से ज्यादा दिन पार्टनर के साथ बिताएंगे जिससे वृषभ राशि के जातकों को मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा खराब रिश्ते में सुधार होने की भी संभावना है। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें सिद्धि योग के प्रभाव के कारण सच्चा प्रेम मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

मिथुन राशि

कपल की लव लाइफ पर सिद्धि योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनकी जिंदगी पर सिद्धि योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा। दोपहर से पहले जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

कर्क राशि

शादीशुदा लोगों के लिए ये दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी और घरवालों के साथ शाम बाद अच्छा समय बिताएंगे जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें सिद्धि योग के शुभ प्रभाव के कारण अपना सच्चा प्यार मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

सिंह राशि

जीवनसाथी के साथ बातचीत करने से उन्हें समझने का मौका मिलेगा। बातचीत के दौरान पुरानी बातों को याद नहीं करेंगे तो अच्छा रहेगा। अविवाहित कपल के लिए ये दिन बढ़िया नहीं रहेगा। रिश्ते में तनाव उत्पन्न होगा।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

कन्या राशि

अविवाहित लोगों के लिए आने वाला समय अच्छा है। जल्द जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की सोलमेट से मुलाकात होगी। शादीशुदा कपल के लिए शुक्रवार का दिन लकी नहीं रहेगा। घरवालों के कारण प्रेमी से लड़ाई हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए प्यार के मामले में ये दिन अच्छा साबित होगा। सोलमेट संग रोमांटिक समय व्यतीत कर सकेंगे। इसके अलावा घरवालों से यदि मतभेद चल रहे हैं तो वो भी दूर होने की संभावना है।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

कपल के रिश्ते में चल रहे आपसी मतभेद दूर होंगे। जीवनसाथी के साथ बातचीत करने से उन्हें समझने का मौका मिलेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं वो होने वाले जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

धनु राशि

जीवनसाथी संग बातचीत करने से रिश्ते में सुधार आएगा। शाम बाद घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे जिससे मानसिक शांति मिलेगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें जल्द प्यार में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

मकर राशि

वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। दोपहर से पहले जीवनसाथी के साथ समय बिताने का समय नहीं मिलेगा जिसके कारण मन परेशान रहेगा।

शुभ रंग- संतरी

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं वो साथी के साथ डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। साथ में समय बिताने से रिश्ते में मजबूती आएगी और मानसिक शांति मिलेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

मीन राशि

हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है उनका साथी संग झगड़ा होगा जिसके कारण मन परेशान रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बना हुआ है तो वो भी कैंसिल हो सकता है। सिंगल लोगों को शुक्रवार को प्यार में सफलता नहीं मिलेगी।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ