Love Rashifal: 12 में से 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, 2 की होगी लड़ाई! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Love Rashifal 20 September 2024: प्रत्येक व्यक्ति की लव लाइफ में रोजाना उतार-चढ़ाव आते हैं। आज का दिन प्यार के मामले में आपका कैसा रहेगा, ये बात यदि आपको पहले ही पता चल जाए, तो आप खुद को उस परिस्थिति के लिए तैयार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं 20 सितंबर का लव राशिफल।

Love Rashifal 20 September 2024

लव राशिफल 20 सितंबर 2024

विज्ञापन

मेष राशि

आज प्यार के मामले में रिलेशनशिप में मौजूद कपल और शादीशुदा लोगों को मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। शाम तक का समय पार्टनर के साथ हंसी खुशी व्यतीत होगा, लेकिन रात में झगड़ा हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग-  हरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

वृषभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर यदि उनसे नाराज है, तो उन्हें मनाने के लिए आपको काफी पापड़ बेलने पड़ सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज शादी का रिश्ता आ सकता है।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

मिथुन राशि

प्रेमी जोड़े के माता-पिता यदि उनकी शादी के लिए नहीं मान रहे हैं, तो आज उन्हें एक बार फिर मनाने का प्रयास करें। सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। विवाह के बंधन में बंध चुके लोगों का आज का दिन प्यार के मामले में अनुकूल व्यतीत होता दिखाई दे रहा है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

कर्क राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर से छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है। यदि आपने समय रहते समाधान निकाल लिया, तो सब कुछ सही हो जाएगा। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। माता-पिता आपका रिश्ता पक्का कर सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- ब्लू

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

सिंह राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा, जिससे पुराने मतभेद दूर होंगे। शादीशुदा लोग यदि पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, तो पार्टनर से इस बात पर लड़ाई हो सकती है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

कन्या राशि

शादीशुदा लोगों की लवमेट से कहासुनी हो सकती है। यदि रिश्ते में आई दरारों को दूर करने का प्रयास आपने नहीं किया, तो दिन प्रतिदिन आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ती जाएंगी। सिंगल लोग यदि किसी से प्यार करते हैं, तो उन्हें प्रपोज करने के लिए ये समय उपयुक्त है।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

तुला राशि

जो लोग अपने लव पार्टनर के साथ शादी करना चाहते हैं, उनके माता-पिता आज उनके रिश्ते के लिए मान सकते हैं। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण दांपत्य जीवन में मनमुटाव बढ़ सकते हैं। पार्टनर पर शक करने से पहले वास्तविकता को जरूर जान लें।

शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

शादीशुदा लोग पुराने मतभेदों को भुलाकर पार्टनर के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे, तो इससे उनका रिश्ता मजबूत होगा। रिलेशनशिप में मौजूद कपल को खुशी के पल व्यतीत करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

धनु राशि

रिलेशनशिप में मौजूद कपल के रिश्ते में छोटी-मोटी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। लेकिन आपकी समझदारी के कारण आप समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। इससे आप दोनों के बीच एक बार फिर स्थिति सामान्य हो जाएगी। आज का दिन प्यार के मामले में शादीशुदा कपल का अनुकूल रहेगा। पुराने मतभेद दूर होंगे।

शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

मकर राशि

आज का दिन शादीशुदा कपल के दांपत्य जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। पुरानी बातों को भुलाकर यदि आप पार्टनर के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे, तो सब कुछ सही रहेगा। सिंगल लोगों को उनका क्रश दिन खत्म होने से पहले गिफ्ट दे सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- वाइट

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

कुंभ राशि

जिन लोगों का रिश्ता पक्का हो चुका है, उनकी उनके होने वाले पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। पार्टनर संग समय व्यतीत करने से आपको उन्हें करीब से जानने का मौका मिलेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं और अपने लिए एक योग्य वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी खोज दिन खत्म होने से पहले पूर्ण हो सकती है।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

मीन राशि

किसी पुरानी बात को लेकर शादीशुदा लोगों का पार्टनर से मतभेद हो सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को लवमेट के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच आई गलतफहमियां खत्म होंगी और मानसिक शांति मिलेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ