प्यार एक खूबसूरत अहसास है, जिसका अनुभव कभी न कभी हर एक व्यक्ति को होता है। हालांकि हर व्यक्ति प्यार में लकी हो ये जरूरी नहीं है। कुछ लोगों के साथ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिसके कारण उनका प्यार से विश्वास उठ जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति को देखकर हर एक व्यक्ति की लव लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब प्राप्त किए जा सकते हैं, क्योंकि शुक्र देव को प्यार का कारक यानी स्वामी माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल बदलती है तो उसका असर हर एक व्यक्ति की लव लाइफ पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 20 अप्रैल 2025 को वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। साथ ही सिद्ध योग और साध्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा 26 अप्रैल 2025 को सुबह 12 बजकर 2 मिनट पर शुक्र का गोचर होगा, जिसका प्रभाव 20 अप्रैल से 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। अगर आप जानना चाहते हैं कि शुक्र की बदली चाल का असर आपकी लव लाइफ पर कैसा होगा तो इसके लिए पढ़ें 20 अप्रैल 2025 का प्रेम राशिफल।
मेष राशि
रविवार का दिन प्यार के मामले में विवाहित जातकों के लिए बढ़िया रहेगा। साथी संग नजदीकियां बढ़ेंगी, जिससे रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। सिंगल लोगों की सोशल मीडिया के जरिए किसी खास इंसान से बातचीत हो सकती है।
वृषभ राशि
यदि माता-पिता आपके लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं तो उन्हें जल्द गुड न्यूज मिलेगी। शुक्र देव की विशेष कृपा इस समय आपके ऊपर बनी हुई है। इसलिए संभावना है कि इस साल आप सात फेरे ले लेंगे। घर के काम के चक्कर में विवाहित जातक बिजी रहेंगे, जिसके कारण शाम के समय थकान भी महसूस होगी।
मिथुन राशि
जीवनसाथी को काम के चक्कर में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है, जिसके कारण आपको उनके साथ वक्त बिताने का समय नहीं मिलेगा। वहीं जो लोग रिलेशन में हैं, उनके लिए भी रविवार का दिन खुशियां लेकर नहीं आएगा। बल्कि किसी कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
कर्क राशि
पुरानी बातों को भूलकर साथी संग समय बिताने का प्रयास करेंगे। खासकर जिन लोगों की शादी हाल ही में हुई है, वो किसी की बातों में आकर साथी से दूरी न बनाएं और न ही उनकी बातों को अनदेखा करें।
सिंह राशि
सिंगल जातक क्रश से अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे। उम्मीद है कि उनका जवाब हां ही होगा। विवाहित कपल का दिन रोमांस के मामले में बढ़िया रहेगा। घरवालों के साथ भी रिश्ते सुधरेंगे।
कुंडली में शुक्र की खराब स्थिति के कारण सिंगल लोगों का विवाह होने में बाधाएं आएंगी। वहीं जो जातक विवाहित हैं, उन्हें रविवार को साथी से उपहार मिल सकता है। इसके अलावा आपको स्पेशल फील कराने के लिए वो कई प्रयास करेंगे।
तुला राशि
यदि आपकी शादी हो चुकी है तो रविवार को आप अपने साथी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। यात्रा के दौरान आपको उनके साथ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने प्रेमी संग भरपूर बातचीत करेंगे, जिससे दोनों को एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलेगा।
शुभ रंग- नारंगी
वृश्चिक राशि
प्रेम के लिहाज से ये दिन कपल के लिए सकारात्मक और स्थिर रहने वाला है। जीवनसाथी संग अच्छा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उन्हें सच्चे प्यार का लंबा इंतजार करना होगा।
विवाहित कपल के प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी। इस समय लव लाइफ में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। सिंगल लोग अपने क्रश के साथ समय बिताएंगे, जिससे बेहद खुशी होगी।
मकर राशि
अगर आप शादी करने को तैयार हैं और माता-पिता आपके लिए योग्य व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं तो रविवार को दिन खत्म होने से पहले शादी का रिश्ता आ सकता है। विवाहित और रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन शुक्र देव के आशीर्वाद से प्यार के मामले में अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
सिंगल जातकों के ऊपर शुक्र देव मेहरबान रहेंगे, जिसके कारण उनकी शादी उनके बचपन के क्रश से तय हो सकती है। विवाहित और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए ये दिन खुशियां लेकर आया है। सोलमेट संग अच्छा व रोमांटिक समय बिताएंगे।
मीन राशि
विवाहित कपल के रिश्ते में दरार आएगी। यदि आपने अपने साथी की भावनाओं को नहीं समझा तो कुछ ही वक्त में आपका रिश्ता टूट जाएगा। सिंगल लोग आधे से ज्यादा समय घरवालों के साथ बिताएंगे। फिलहाल प्यार में सफलता मिलने की संभावना नहीं है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।