Love Rashifal: प्यार के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें आज का लव राशिफल

Love Rashifal 18 July 2024: माता-पिता, भाई-बहन, दोस्त, रिश्तेदार और जीवनसाथी आदि मनुष्य जीवन से जुड़े हर एक संबंध में प्रेम का होना आवश्यक है। रिलेशनशिप में प्रेम के होने से जीवन में आ रही तमाम समस्याओं से लड़ने की हिम्मत मिलती है। आइए जानते हैं राशि अनुसार 12 राशियों का आज यानी 18 जुलाई का लव राशिफल।

Love Rashifal 18 July 2024

Love Rashifal 18 July 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 ग्रहों में शुक्र देवता को प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है। जिस भी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र देवता की स्थिति मजबूत होती है, उनके जीवन में सदा प्यार, अपनापन, विश्वास, लगाव और रोमांस बना रहता है। वहीं शुक्र देवता की कमजोर स्थिति की वजह से लव लाइफ में परेशानियां आने लगती हैं। आए दिन किसी न किसी बात पर पार्टनर से लड़ाई होती रहती है। हालांकि कुछ विशेष उपाय करके शुक्र देवता को प्रसन्न किया जा सकता है।

विज्ञापन

आज हम आपको बताएंगे कि प्यार के मामले में आज का दिन किन-किन राशियों के लोगों के लिए यादगार रहेगा। कल के दिन से जुड़ी अहम जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें 18 जुलाई 2024 का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोगों की कुंडली में प्यार के कारक ग्रह कहे जाने वाले शुक्र देव की मजबूत स्थिति रहेगी, जिसकी वजह से विवाहित लोगों की लव लाइफ में प्रेम बरकरार रहेगा। इसी के साथ सिंगल लोगों को भी उनका सच्चा प्यार रात तक मिल सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

वृषभ राशि

जो लोग इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं, उनके घर किलकारी गूंज सकती हैं। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, वह किसी भी अनजान व्यक्ति पर प्यार के मामले में भरोसा न करें। अन्यथा दिल टूटने की संभावना है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि

किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से शादीशुदा लोगों की लव लाइफ में बाधा उत्पन्न हो सकती है। जो लोग पिछले दो साल से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें धोखा मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कर्क राशि

शादीशुदा लोगों का पार्टनर संग झगड़ा हो सकता है, जिसकी वजह से आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। सिंगल लोग अगर परिवारवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, तो इस दौरान आपकी मुलाकात सोलमेट से हो सकती है।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

सिंह राशि

आपके माता-पिता यदि आपकी शादी के लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं, तो शाम तक वह आपसे बिना पूछे आपकी शादी पक्की कर सकते हैं। जिन लोगों की इसी साल शादी हुई है, उनके बीच किसी तीसरे व्यक्ति के आने से परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों पर प्यार के कारक ग्रह शुक्र देव की विशेष कृपा रहेगी, जिसकी वजह से अविवाहित लोगों की शादी पक्की हो सकती है। इसके अलावा विवाहित लोगों की पार्टनर से अनबन खत्म होगी और लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 10

तुला राशि

तुला राशि के लोगों की कुंडली में शुक्र देव प्रेम स्थान पर विराजमान हैं, जिसकी वजह से विवाहित लोगों के प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को उनका जीवनसाथी मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

यदि आप ऑफिस में किसी दोस्त से प्यार करने लगे हैं, तो उन्हें अपने दिल की भावना के बारे में बताने के लिए बुधवार का दिन सबसे अच्छा है। जिन शादीशुदा कपल की लव मैरिज हुई थी, उनका पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

धनु राशि

पिछले कुछ समय से आपकी जीवनसाथी से लड़ाई चल रही है, तो शाम तक मतभेद खत्म होने की पूरी संभावना है। सिंगल लोगों के लिए बुधवार का दिन मंगलकारी साबित होगा। आपकी मुलाकात आपके होने वाले पार्टनर से हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

मकर राशि

यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो उनसे अपने प्रेम का इजहार करने के लिए बुधवार का दिन शुभ रहेगा। शादीशुदा लोगों को माता-पिता बनने की खुशखबरी मिल सकती है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को बुधवार के दिन शुक्र देवता की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिसकी वजह से शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ रोमांटिक व यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। वहीं जो लोग बीते कुछ साल से सिंगल हैं, उनके जीवन में पहले प्यार की एंट्री एक बार फिर हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

मीन राशि

यदि आप रिलेशनशिप में हैं और कल रात आपकी पार्टनर से लड़ाई हुई थी, तो शाम तक वह आपकी नाराजगी दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके अलावा वह आपको डिनर डेट पर भी ले जाकर सरप्राइज दे सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोगों का दिन रोजमर्रा की तरह ही नॉर्मल रहेगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ