---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आज 11:29 मिनट से 5 राशियों के बुरे दिन शुरू, डिप्रेशन और पैसों की तंगी से होंगे बेहाल! जानें कारण

Surya Gochar 2024: आज सुबह 11:29 पर सूर्य देवता ने राशि परिवर्तन कर लिया है। इस समय सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं। चलिए जानते हैं कि सूर्य के इस गोचर से किन-किन राशियों के जातकों की परेशानियां बढ़ेंगी?

---विज्ञापन---

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य देव ने आज एक बार फिर राशि परिवर्तन कर लिया है। आज यानी 16 जुलाई 2024 को सुबह 11:29 मिनट पर सूर्य देव ने अपनी चाल बदलते हुए मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश किया है।

इसी वजह से आज कर्क संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। कर्क संक्रांति के दिन सूर्य देवता की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी रखा जाता है। आज किसी पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान देने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

---विज्ञापन---

वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, आज सूर्य गोचर की वजह से 5 राशियों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जहां कुछ लोग पैसों की कमी से तनाव में रहेंगे। वहीं कुछ लोगों की सेहत भी खराब हो सकती है। चलिए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अशुभ रहेगा।

मेष राशि

कारोबारी आने वाले 5 से 6 दिन में कोई भी नई डील फाइनल न करें। अन्यथा फ्यूचर में मुनाफा होने की जगह नुकसान होने की संभावना ज्यादा है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर की ओर से कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: किस दिन और कैसे हनुमान जी को चढ़ाएं चोला? पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों के अचूक उपाय

---विज्ञापन---

धनु राशि

बिजनेसमैन की नई डील फाइनल नहीं हो पाएगी, जिसकी वजह से तनाव रहेगा। सेहत खराब होने की भी संभावना है। नौकरी पेशा लोग कर्ज के कारण परेशान रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो परीक्षा में असफलता मिल सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर अनुकूल नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के खर्चों में वृद्धि होगी। बिजनेसमैन सेहत संबंधित समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। इसके अलावा इस समय निवेश करने से बचें। अन्यथा नुकसान होने की पूरी संभावना है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न होंगी, जिसका नकारात्मक असर सेहत पर पड़ेगा। कारोबारी पैसों से संबंधित कोई भी निर्णय विचार-विमर्श करके ही लें, नहीं तो धन हानि होने की पूरी संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर परेशानियां लेकर आएगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, नहीं तो बड़ा एक्सीडेंट होने की संभावना है। माता-पिता से लड़ाई हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 19 जुलाई के बाद चमकेगी इस राशि के लोगों की किस्मत, विदेश यात्रा का भी है योग!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 16, 2024 01:14 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola