Love Rashifal: 12 राशियों के प्रेम जीवन पर धृति योग का कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें लव राशिफल, शुभ अंक और रंग 

Love Rashifal 16 February 2025: रविवार को धृति योग का 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? यदि इस बारे में आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए पढ़ें 16 फरवरी 2025 का लव राशिफल और जानें रविवार के दिन का अपना शुभ अंक और रंग के बारे में।

Love Rashifal 16 February 2025

लव राशिफल 16 फरवरी 2025

Love Rashifal 16 February 2025: वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 16 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। साथ ही धृति योग बन रहा है, जिसका प्रभाव रविवार को 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। शास्त्रों में धृति योग को शुभ माना गया है, जिस दौरान मांगलिक कार्य करना लाभकारी रहता है। इस योग में सगाई, भूमि पूजन और नया निर्माण कार्य शुरू करना अच्छा रहता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि इस योग का प्रभाव आपकी लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा, तो इसके लिए पढ़ें 16 फरवरी 2025 का प्रेम राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

प्रेमी के साथ भावनात्मक पल व्यतीत करेंगे, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी। सिंगल लोगों का दिन सामान्य रहेगा। सोलमेट के मिलने की संभावना इस समय बहुत कम है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

वृषभ राशि

किसी अन्य व्यक्ति के कारण कपल्स का झगड़ा हो सकता है। पहले से कहीं घूमने जाने का प्लान बना हुआ है, तो वो कैंसिल हो सकता है। सिंगल लोगों को अपने प्यार का कुछ और समय इंतजार करना होगा।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि

यदि आप सिंगल हैं और घरवाले आपके लिए योग्य साथी की तलाश कर रहे हैं, तो रविवार को शाम के समय उन्हें खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन प्यार के मामले में खुशनुमा रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

कर्क राशि

प्रेमी से अनबन हो सकती है। लेकिन आप अपने प्रिय के साथ दिल खोलकर बातचीत करेंगे, तो समस्याओं का समाधान जरूर निकल जाएगा। सिंगल जातकों की मुलाकात रविवार को किसी खास शख्स से हो सकती है।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

सिंह राशि

अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं रखने के लिए जीवनसाथी संग समय बिताएं और उनसे दिल खोलकर बात करें। साथी के साथ घूमने जाना रविवार को रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए सही नहीं रहेगा। कपल की लड़ाई होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

कन्या राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शाम में साथी संग कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके जीवन में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। रोजाना की तरह ही रविवार का दिन रहेगा।

शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

तुला राशि

रविवार को रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की मुलाकात साथी से हो सकती है। आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनके जीवन में प्यार का संतुलन बना रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

रविवार को आपका साथी घर पर ही रहेगा, जिनका मूड कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। इसलिए उनसे बात करते समय अपने शब्दों पर खास ध्यान दें। नहीं तो लड़ाई होने की संभावना है।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

धनु राशि

पार्टनर के साथ अच्छा रोमांटिक समय बिताएंगे, जिससे संबंध में मजबूती व गहराई आएगी। शादीशुदा जातकों का साथी से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण मूड खराब रहेगा।

शुभ रंग- संतरी

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

मकर राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन शनिवार के मुकाबले रविवार को सामान्य रहेगा। साथी से मुलाकात होने की संभावना नहीं है। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनके जीवन में तनाव बना रहेगा। शाम के समय जीवनसाथी और घरवालों से अनबन हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कुंभ राशि

सिंगल लोगों को उनका प्रेम रविवार को नहीं मिलेगा। जो लोग विवाहित हैं या रिलेशनशिप में हैं, उनकी लाइफ में प्यार बरकरार रहेगा। सोलमेट संग अच्छा व रोमांटिक समय बिताएंगे।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मीन राशि

पार्टनर के साथ समय बिताने का समय नहीं मिलेगा, जिसके कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। इसके अलावा पिता से अनबन होने की संभावना है। वहीं जो जातक सिंगल हैं, उनके जीवन में जल्द ही किसी खास का आगमन होने के योग हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ