Love Rashifal: शिव योग से इन 3 राशियों को मिलेगा सच्चा प्रेम, 1 का टूट सकता है रिश्ता!

Love Rashifal 16 November 2024: प्रेम और रोमांस के मामले में आज का पूरा दिन आपका कैसा व्यतीत होगा और इस दिन को आप कैसे बेहतर बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 16 नवंबर का लव राशिफल। साथ ही आपको आज के दिन का अपना शुभ अंक और रंग भी पता चलेगा।

Love Rashifal 16 November 2024

लव राशिफल 16 नवंबर 2024

Love Rashifal 16 November 2024: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि प्रत्येक ग्रह के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के कारण शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। योग के प्रभाव के कारण जहां कुछ राशियों के जातकों के प्रेम जीवन में चल रहे मनमुटाव खत्म हो जाते हैं, तो कुछ लोगों की परेशानियां पहले के मुकाबले और बढ़ जाती हैं। पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। साथ ही शिव योग का महासंयोग बन रहा है, जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं ये योग आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ।

विज्ञापन

मेष राशि

शादीशुदा कपल के वैवाहिक जीवन में यदि परेशानियां चल रही हैं, तो वो दूर होने की संभावना है। अविवाहित जातकों का रिश्ता पिता जी के आशीर्वाद से तय हो सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की लव लाइफ में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम हो जाएंगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

वृषभ राशि

सिंगल लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। यदि सब कुछ सही रहा, तो इस हफ्ते आपका रिश्ता भी तय हो सकता है। रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों का पूरा दिन पार्टनर के साथ अच्छा व्यतीत होगा।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पिता जी के आशीर्वाद से पक्का हो सकता है। रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल के बीच यदि परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं, तो पार्टनर के साथ समय बिताने से स्थिति अनुकूल हो जाएगी।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

कर्क राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच यदि छोटी-मोटी नोकझोंक चल रही है, तो साथ में समय बिताने से परेशानी का हल निकल जाएगा। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता दोपहर से पहले घरवालों के आशीर्वाद से तय हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

सिंह राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि अपने पार्टनर के साथ खुश नहीं हैं, तो इस बारे में किसी अन्य व्यक्ति को बताने की जगह पार्टनर से बात करना बेहतर रहेगा। अन्यथा आगे चलकर आपकी परेशानियां और ज्यादा बढ़ सकती हैं। शादीशुदा कपल के बीच भी समस्याएं खत्म नहीं होंगी। पुरानी बातों को लेकर एक बार फिर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है।

शुभ रंग- ब्राउन

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर यदि उनसे नाराज है, तो इस समय पार्टनर को अकेला छोड़ना ही बेहतर होगा। अन्यथा आपकी उनसे एक बार फिर बहस हो सकती है। शादीशुदा कपल का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

तुला राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों का पार्टनर तुला राशि के जातकों को स्पेशल फील कराने के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है। इसके अलावा शाम से पहले कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का यदि पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान है, तो आपका प्लान कैंसिल हो सकता है। ऑफिस के काम के चक्कर में आपका पार्टनर आपको डेट पर नहीं लेकर जा पाएगा, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

धनु राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। बीती बातों को अनदेखा करना इस समय बेहतर रहेगा।

शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

मकर राशि

अगर आप अपने पार्टनर को आज कहीं बाहर लेकर जाएंगे, तो इससे आपके जीवन में प्यार का स्तर बढ़ेगा। इसके अलावा पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, सूर्यास्त से पहले उन्हें शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज का पूरा दिन प्यार और रोमांस के मामले में शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए अच्छा नहीं रहेगा। पुरानी बातों को लेकर एक बार फिर पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। लड़ाई के दौरान आप कुछ ऐसी बातें अपने पार्टनर को कह सकते हैं, जिसको लेकर आपको बाद में पछतावा होगा। लेकिन इन बातों को ढाल बनाकर आपका पार्टनर आपसे अलग होने की बात कह सकता है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

मीन राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों का आज का पूरा दिन बहुत बेकार रहेगा। पार्टनर के साथ लड़ाई होने की संभावना है। लड़ाई के दौरान आप उन्हें कुछ ऐसी बातें कह सकते हैं, जिसके कारण आपके पार्टनर का दिल बहुत दुखेगा। यहां तक कि वो आपसे अलग होने का फैसला भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ