Love Rashifal: राशि अनुसार जानें कल कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन, पढ़ें लव राशिफल

Love Rashifal 15 August 2024: कल के दिन आपकी लव लाइफ में क्या बड़े बदलाव आने वाले हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 15 अगस्त का लव राशिफल। इसी के साथ जानें 12 राशियों के शुभ अंक और रंग।

Love Rashifal 15 August 2024

15 अगस्त का लव राशिफल

विज्ञापन

मेष राशि

गुरुवार के दिन मेष राशि के लोग पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे। शादीशुदा लोगों को पार्टनर उनसे अपनी मन की बात कर सकता है। वहीं रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की भी रात के समय पार्टनर से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

वृषभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की पार्टनर से कोई पुरानी बात को लेकर लड़ाई हो सकती है। शादीशुदा लोग बारिश के मौसम का भरपूर लाभ उठाएंगे। घर पर पार्टनर के साथ पूरा दिन व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

मिथुन राशि

सुबह-सुबह शादीशुदा लोगों का पार्टनर और घरवालों से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण पूरे दिन घर में तनाव का माहौल रहेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका दिन भी कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। फालतू की बात पर पार्टनर से लड़ाई हो सकती है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

कर्क राशि

बुधवार का दिन कर्क राशि के लोगों के प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आएगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर उनसे शादी करने के लिए मान जाएगा, जिसके कारण पूरे दिन आपका मूड अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों की सेहत कुछ खास अच्छी नहीं रहेगी, जिसका नकारात्मक प्रभाव उनकी शादीशुदा जिंदगी पर भी पड़ेगा। पार्टनर से झगड़ा हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंगल लोगों की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। धीरे-धीरे आपकी दोस्ती प्रेम में भी बदल सकती है। लेकिन इस समय प्यार के मामले में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें, नहीं तो आगे चलकर परेशानियों का सामना करना कर सकता है। प्यार के मामले में रिलेशनशिप और शादीशुदा लोगों का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

शादीशुदा लोगों का पार्टनर बुधवार का पूरा दिन उनके साथ व्यतीत करेगा, जिसकी वजह से आप दोनों के बीच चल रहा मनमुटाव भी खत्म हो जाएगा। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका पार्टनर उनसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

तुला राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि अपने पार्टनर से कोई बात छुपा रहे हैं, तो उस बारे में उन्हें जल्दी से जल्दी बता दें। वरना आने वाले दिनों में आपका उनसे बड़ा झगड़ा हो सकता है। शादीशुदा लोग अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें किसी तीसरे व्यक्ति को न बताएं, नहीं तो इसके कारण आपका वैवाहिक जीवन खराब हो सकता है।

शुभ रंग- ऑरेंज

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि पार्टनर से मिलने का प्लान बना रहे हैं, तो दिन खत्म होने से पहले साथी से झगड़ा होने की पूरी संभावना है। शादीशुदा लोग पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करें, नहीं तो आपकी इस आदत के कारण आपका रिश्ता धीरे-धीरे खराब होने लगेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

धनु राशि

यदि आप अपने पार्टनर से तलाक लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो भविष्य में इस फैसले के चलते आपको पछताना पड़ सकता है। नए संबंध की शुरुआत करने के लिए बुधवार का दिन शुभ है। अविवाहित लोगों के जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

मकर राशि

अविवाहित लोगों का भाग्य उनके साथ है, शाम तक किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप दोनों के बीच रोमांस भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

कुंभ राशि

शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को पार्टनर के साथ वक्त बिताने से उन्हें समझाने का मौका मिलेगा। इससे रिश्ते में गहराई आएगी।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

मीन राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को हमसफर के साथ समय व्यतीत करने का पूरा अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। शादीशुदा लोगों का पार्टनर से चल रहा विवाद खत्म होगा और घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ