Love Rashifal: 13 अक्टूबर को ग्रहों के सेनापति 'मंगल' करेंगे गोचर, जानें 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

Love Rashifal: 13 अक्टूबर 2025, वार सोमवार को ग्रहों के सेनापति ‘मंगल’ नक्षत्र गोचर करेंगे. मंगल के इस नक्षत्र गोचर का प्रभाव सभी राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा. यदि आप जानना चाहते हैं कि मंगल गोचर आपके लिए शुभ रहेगा या नहीं तो उसके लिए पढ़ें 13 अक्टूबर 2025 का लव राशिफल.

Love Rashifal 13 October 2025

Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 13 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि रहेगी. साथ ही आद्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, परिघ योग, शिव योग, सिद्ध योग, बव करण, बालव करण और कौलव करण का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा सोमवार को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा. आइए अब जानते हैं 13 अक्टूबर 2025 के लव राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि

सिंगल मेष राशि के जातकों को मंगल देव की कृपा से सोमवार की शाम तक अपना सोलमेट मिल सकता है. वहीं, शादीशुदा जातकों के जीवन में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का ज्यादा समय नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

शादीशुदा वृषभ राशि के जातक अपने जीवनसाथी पर प्यार और स्नेह बरसाएंगे, जिससे उन्हें बेहद खुशी होगी. इसके अलाव वो आपको मूवी दिखाने के लिए भी किसी खास जगह पर लेकर जा सकते हैं.

मिथुन राशि

विवाहित मिथुन राशि के जातकों को अपने साथी के साथ फिर से जुड़ने और हंसी-मजाक करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके रिश्ते में ताजगी आएगी.

विज्ञापन

कर्क राशि

जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य की वजह से विवाहित कर्क राशि के जातकों का कामकाज प्रभावित होगा. साथ ही आप उन पर किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा करेंगे, जिससे उन्हें दुख होगा.

सिंह राशि

अगर आप शादीशुदा हैं तो सोमवार को आपका साथी आपसे शिकायत कर सकता है कि आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं देते हैं. इसके अलावा आप दोनों की मामूली बात पर बहस भी हो सकती है.

विज्ञापन

कन्या राशि

अविवाहित कन्या राशि के जातकों की कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति इस समय बेहद कमजोर है. ऐसे में शादी का सुख नहीं मिलेगा. वहीं, जो लोग शादी के बंधन में बंध चुके हैं, उनके रिश्ते में मतभेद कायम रहेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

विवाहित तुला राशि के जातक जीवनसाथी के सामने खुलकर अपनी भावनाओं को जाहिर करेंगे. उम्मीद है कि वो आपकी बातों को समझेंगे और आपको खुश रखने के लिए तमाम प्रयास करेंगे.

वृश्चिक राशि

जो लोग सिंगल हैं, उन्हें मंगल देव के आशीर्वाद से सोमवार को अपना प्रियतम मिल सकता है. वहीं, विवाहित वृश्चिक राशि के जातक किसी कारण परेशान रहेंगे. हो सके तो सोमवार को आप अपने साथी से दूर रहें क्योंकि गुस्से में आप उनसे गलत बातें बोल सकते हैं.

विज्ञापन

धनु राशि

आप और आपका साथी सोमवार को किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण एक-दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे. वहीं, सिंगल धनु राशि के लोगों का दिन रोजाना की तरह घर पर हंसी-खुशी भाई-बहनों के साथ व्यतीत होगा.

मकर राशि

शादीशुदा मकर राशि के जातक अपनी भावनाओं को अपने जीवनसाथी के साथ साझा करेंगे, जिनका वो पूरा सम्मान करेंगे. इसके अलावा आप और वो छोटे-छोटे पलों को खास बनाने के लिए प्रयास करेंगे.

विज्ञापन

कुंभ राशि

विवाहित कुंभ राशि के जातकों के साथी संग संबंध मधुर रहेंगे. सोमवार को आपके घर में क्लेश नहीं होगा, बल्कि दिन शांति से व्यतीत होगा. इसके अलावा आपको अपनी सेहत में सुधार भी देखने को मिलेगा.

मीन राशि

शादीशुदा मीन राशि के जातक अपने साथी से अकेले में वक्त बिताने की इच्छा जाहिर करेंगे, जिसका वो पूरा सम्मान करेंगे और कुछ खास प्लान करेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ