Love Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 12 अक्टूबर का दिन? पढ़ें राशिफल

Love Rashifal: 12 अक्टूबर 2025, वार रविवार का दिन कुछ राशियों के लोगों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. यदि आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए भी अच्छा रहेगा या नहीं तो उसके लिए पढ़ें 12 अक्टूबर 2025 का लव राशिफल.

Love Rashifal 12 October 2025

Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 12 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी और सप्तमी तिथि रहेगी. साथ ही मृगशीर्ष नक्षत्र, आद्रा नक्षत्र, वरीयान योग, परिघ योग, वणिज करण और विष्टि करण का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा चंद्र ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे, लेकिन अन्य किसी ग्रह का रविवार को राशि गोचर नहीं होगा. आइए अब जानते हैं 12 अक्टूबर 2025 के लव राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि

विवाहित मेष राशि के जातकों के मन में भावनात्मक तौर पर उथल-पुथल रहेगी. इस कारण आप तो परेशान होंगे ही, साथ ही आपके जीवनसाथी की मानसिक शांति भी प्रभावित होगी. यदि संभव हो तो रविवार को आप अपने साथी के साथ अकेले किसी यात्रा पर जाएं और अपने रिश्ते को सुधारने के लिए बातचीत करें.

विज्ञापन

वृषभ राशि

शादीशुदा वृषभ राशि के जातक किसी काम में दिनभर व्यस्त रहेंगे, जिस कारण चाहकर भी आप अपने साथी के साथ प्रेम भरे पल व्यतीत नहीं कर पाएंगे.

मिथुन राशि

विवाहित मिथुन राशि के जातकों की तबीयत बिगड़ सकती है. हालांकि, इस दौरान आपको अपने साथी का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको बेहद खुशी होगी.

विज्ञापन

कर्क राशि

शादीशुदा कर्क राशि के जातकों की जीवनसाथी से सुबह-सुबह हल्की-फुल्की नोकझोंक होगी, जिस कारण पूरा दिन तनावपूर्ण रहेगा. वहीं, जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए किसी करीबी रिश्तेदार के घर से रिश्ता आ सकता है.

सिंह राशि

विवाहित सिंह राशि के जातक पुरानी किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे. लेकिन आप अपना मन छोटा न करें, बल्कि पुरानी बातों को नजरअंदाज करें. उम्मीद है कि आपके मुश्किल समय में जीवनसाथी आपके मनोबल को बढ़ाने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि

शादीशुदा कन्या राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी के करीब आने के साथ रिश्ते को मजबूत बनाने का अवसर प्राप्त होगा. वहीं, जो लोग सिंगल हैं, उन्हें कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है.

विज्ञापन

तुला राशि

विवाहित तुला राशि के जातक किसी समस्या में खुद को फंसा हुआ पाएंगे. हालांकि, इस मुश्किल समय में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. साथ ही वो आपको उस समस्या से निकालने के लिए प्रयास करेंगे.

वृश्चिक राशि

शादीशुदा वृश्चिक राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न होंगी. जहां एक तरफ आपका अपने साथी से झगड़ा होगा, वहीं दूसरी तरफ सेहत भी खराब रहेगी.

विज्ञापन

धनु राशि

विवाहित धनु राशि के जातकों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, जिस कारण आप अपने जीवनसाथी से खुलकर बातचीत नहीं कर पाएंगे.

मकर राशि

पूर्व में जीवनसाथी के साथ बनाया गया सैर-सपाटे पर जाने का प्लान अचानक कैंसिल हो सकता है. इस कारण विवाहित मकर राशि के जातकों का मन परेशान रहेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

शादीशुदा कुंभ राशि के जातक कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी जरूरी काम में बिजी रहेंगे, जिस कारण साथी संग वक्त बिताने का समय नहीं मिलेगा. इसके अलावा घूमने जाने का प्लान भी कुछ दिनों के लिए टल सकता है.

मीन राशि

विवाहित मीन राशि के जातक कुछ जरूरी काम में बिजी रहेंगे, जिसके कारण आप अपने प्रेमी से दिल की बात कर पाने में सफल नहीं होंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ