Love Rashifal: 11 अक्टूबर का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा खुशनुमा, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Love Rashifal: 11 अक्टूबर 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. खासकर, कई लोगों को अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा. यदि आप भी जानना चाहते हैं कि ये दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 11 अक्टूबर का लव राशिफल.

Love Rashifal 11 October 2025

Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 11 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी और षष्ठी तिथि है. साथ ही रोहिणी नक्षत्र, मृगशीर्ष नक्षत्र, व्यातीपात योग, वरीयान योग, तैतिल करण और गर करण का निर्माण हो रहा है. हालांकि, शनि देव को समर्पित शनिवार के दिन किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं हो रहा है. आइए अब जानते हैं 11 अक्टूबर 2025 का लव राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि

विवाहित मेष राशि के जातकों को अपने वैवाहिक जीवन के सबसे अधिक नकारात्मक पल का शनिवार को सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा आप अपने साथी से दूर जाने का फैसला भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

यदि वृषभ राशि के जातक लंबे अरसे से किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो वो अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाते हुए शादी करने का फैसला कर सकते हैं. वहीं, शादीशुदा जातकों का दिन जीवनसाथी से दूर रहकर अच्छा व्यतीत नहीं होगा.

मिथुन राशि

विवाहित मिथुन राशि के जातकों की खुशी में उनके प्रिय का गैर-हाजिर होना उन्हें खल सकता है. हालांकि, इस बात को लेकर आपका उनसे रात के समय झगड़ा भी होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

शादीशुदा कर्क राशि के जातक परेशान रहेंगे क्योंकि उनका साथी उनकी किसी बात पर नाराज रहेगा. इसके अलावा शनिवार को आपकी सेहत भी कुछ खास अच्छी नहीं रहने वाली है.

सिंह राशि

विवाहित सिंह राशि के जातकों का जीवनसाथी संग बड़ा विवाद होना शनिवार की शाम संभव है, इसलिए अपने शब्दों पर खास ध्यान दें और गुस्सा करने से बचें.

विज्ञापन

कन्या राशि

विवाहित कन्या राशि के जातकों के प्रेम जीवन में किसी नए शख्स के हस्तक्षेप के कारण विवाद उत्पन्न होगा. साथ ही आप अपने साथी से खुद को अलग महसूस करेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

शादीशुदा तुला राशि के जातक अपने साथी के साथ समय बिताने के लिए तमाम प्रयास करेंगे, जो कि सफल नहीं हो पाएंगे. इसके अलावा आप दोनों के बीच झगड़ा होने की भी संभावना है.

वृश्चिक राशि

विवाहित वृश्चिक राशि के जातकों के प्रेम जीवन में शनिवार को अनुकूल बदलाव आने के पूरे आसार हैं. वहीं, सिंगल लोगों के लिए किसी रिश्तेदार के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है.

विज्ञापन

धनु राशि

शादीशुदा धनु राशि के जातकों के रिश्तों में पुरानी बातों को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न होंगी. साथ ही घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा. वहीं, सिंगल लोग पुराने किसी दोस्त के साथ अच्छे पल साझा करेंगे.

मकर राशि

विवाहित मकर राशि के जातक खुलकर जीवनसाथी के सामने अपनी बातों को रखेंगे. उम्मीद है कि आपका लवमेट भी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा और दिलासा देगा. इसके अलावा दिन भी खुशनुमा रहने वाला है.

विज्ञापन

कुंभ राशि

शादीशुदा कुंभ राशि के जातकों के जीवन में रोमांस की अधिकता रहेगी. साथ ही आप अपने प्रेमी को दिल की बातें खुलकर बताने में पूरी तरह से सक्षम होंगे.

मीन राशि

विवाहित मीन राशि के जातक अपने साथी के प्रति ज्यादा भावुक होंगे और कोई बड़ा गलत कदम ले सकते हैं. इससे आप दोनों के बीच दूरियां आनी पक्की हैं. साथ ही इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ